लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बड़ी खबर, कांग्रेस और आप का गठबंधन, दोनों मिलकर भाजपा से लड़ेगी

89 0

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इस चुनावी महामुकाबले के लिए सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। दलें अपनी विचारधारा से मेल खाने वाली पार्टियों के साथ एकजुट हो रही है। इसी कड़ी में 26 विपक्षी दलों के मेल से इंडिया नामक गठबंधन का गठन हुआ है। इस गठबंधन की दो बैठकें हो चुकी है। तीसरी इसी महीने के अंत में मुंबई में होने वाली है। इस मीटिंग से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आप में गठबंधन होगा। दोनों पार्टियां एक साथ होकर भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेगी। यह गठबंधन गुजरात के लिए हुआ है। इस गठबंधन की घोषणा आम आदमी पार्टी के गुजरात के वरिष्ठ नेता इसुदान गढ़वी ने किया है। गढ़वी ने कहा कि दोनों पार्टियां इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगी।

 

इसुदान गढ़वी ने कहा- इंडिया गठबंधन के तहत दोनों पार्टी मिलकर लड़ेगी चुनाव

एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में आप की ओर से सीएम फेस रहे इसुदान गढ़वी ने कहा कि कांग्रेस और AAP सीटें बांटकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है। AAP नेता ने गुजरात सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी है। आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी सभी 26 सीटें नहीं जीत पाएगी।

2014 और 2019 में भाजपा ने जीती थी सभी 26 सीटें

मालूम हो कि गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें है। 2014 और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में गुजरात में भाजपा को आप और कांग्रेस से मुकाबला करना होगा। अभी चुनाव में काफी वक्त बाकी है। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस और आप का यह गठबंधन भाजपा के गढ़ गुजरात में भगवा पार्टी को कितना डेंट दे पाते है।

 

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पंजाब के विकास में यूपी-बिहार के लोगों का खून-पसीना, मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया, सीएम चन्‍नी की सफाई

Posted by - February 17, 2022 0
बुधवार को एक चुनावी जनसभा के दौरान बिहार और उत्तरप्रदेश को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री…

ED को गिरफ्तारी, सर्च, अटैच और संपत्ति जब्‍त करने का अधिकार, अरेस्‍ट की वजह बताने की भी जरूरत नहीं, बोला सुप्रीम कोर्ट

Posted by - July 27, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए एक्ट और ईडी के अधिकारों के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने…

झारखण्ड के बाद यूपी में भी नमाज रुम की मांग, बिहार में बीजेपी विधायक ने हनुमान चालीसा पढ़ने की मांगी जगह

Posted by - September 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश – झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश और बिहार में भी विधानसभा में इबादत को लेकर विवाद बढ़ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *