Budget 2023 : महिलाओं के लिए नई बचत योजना का ऐलान, महिला सम्मान बचत योजना में मिलेगा भारी ब्याज

173 0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार 11 बजे लोकसभा में आम बजट 2023-24 पेश किया। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की जानकारी दी। उसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बजट पर अपनी मुहर लगाई। तत्पश्चात वित्तमंत्री सदन में पहुंची और अपने बजट के पिटारे से कई योजनाओं का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए एक नई बचत योजना शुरू की। इस नई बचत योजना का नाम महिला सम्मान बचत पत्र योजना रखा गया है। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 फीसद ब्याज़ मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, महिला सम्मान बचत योजना 2025 तक चलेगी।

वरिष्ठ नागरिक को भी सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के साथ वरिष्ठ नागरिक को भी सौगात दिया। वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख रुपए कर दी गई है।
अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा पैन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, आवश्यक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए स्थायी खाता संख्या रखने के लिए पैन का उपयोग निर्दिष्ट सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम के लिए एक सामान्य पहचानकर्ता के रूप में किया जाएगा।

आम बजट में महिलाओं का सिर उंचा उठा

आम बजट 2023-24 में एक इतिहास तो आज उस वक्त बन गया जब देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के मुखिया यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। यह देश के इतिहास में पहली बार है जब आम बजट के मौके पर भारत की राष्ट्रपति महिला हैं और वित्त मंत्री भी महिला हैं। मतलब साफ है कि, देश की आधी आबादी गर्व से अपना सिर उंचा कर कह सकती हैं, जय हिंद।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफा

Posted by - June 29, 2022 0
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने फेसबुक के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने…

Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे के साथ 42 विधायक मौजूद, वीडियो जारी कर किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

Posted by - June 23, 2022 0
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ सियासी जंग का ऐलान कर चुके शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे के तेवर नरम…

दिल्ली विधानसभा में कैलाश गहलोत ने पेश किया बजट, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

Posted by - March 22, 2023 0
दिल्ली विधानसभा में बुधवार को गृह मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 2023-24 का बजट पेश किया गया है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत…

एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम आया सामने, इमरान खान को बताया बड़ा भाई

Posted by - November 20, 2021 0
पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर सामने आया है। करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *