चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

261 0

कांग्रेस ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। रावत ने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।

कैप्टन के बाद पंजाब को दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। चरणजीत चन्नी अगले मुख्यमंत्री होंगे। चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे है। उन्होंने कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला था। चन्नी नेता विपक्ष भी रह चुके हैं।

रणजीत सिंह चन्नीवह अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के मंत्री थे। वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पहले, वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। 16 मार्च 2017 को 47 साल की उम्र में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। चन्नी चमकौर साहिब से तीसरी बार विधायक हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल

Posted by - April 6, 2023 0
कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अनिल एंटनी…

नहीं लगवाई वैक्सीन तो अब पड़ेगा भारी!, पंजाब सरकार रोकेगी वेतन, हरियाणा में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगी एंट्री

Posted by - December 22, 2021 0
जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन नहीं लगाई है, उन्हें अब मुश्किलों का सामना करना पड़…

15 साल में बनेगा अखंड भारत, जो रास्ते में आएगा मिट जाएगा- बोले RSS चीफ, राउत ने कहा- ये काम 15 दिन में करें

Posted by - April 14, 2022 0
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने कहा है कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। भारत 15 वर्षों…

भ्रष्टाचार से जूझ रहे नाइजीरिया ने उठाया कड़ा कदम, भारत के नोटबंदी की तरह लॉन्च किये नए करेंसी

Posted by - November 24, 2022 0
अफ़्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या है। कई दशकों से नाइजीरिया भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *