गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खाये कोड़े, जानें मामला

340 0

सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ चीजें इनमें सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोड़े खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद काफी लोग हैरान हैं। क्योंकि, परंपरा के नाम पर उन्होंने ये कोड़े खाए हैं। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग के जंजगिरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने सालों से चली आ रही परंपरा को निभाई है। बताया जा रहा है कि जंजगिरी के रहने वाले बीरेन्द्र ठाकुर ने उन पर कोड़े बरसाए। कोड़े खाने के बाद उन्होंने गोवर्धन और गोवंश की पूजा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हर साल भरोसा ठाकुर प्रहार करते थे। अब यह परंपरा उनके पुत्र बीरेंद्र ठाकुर निभा रहे हैं। ग्रामीणों से चर्चा में उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा गोवंश की समृद्धि की परंपरा की पूजा है, जितना समृद्ध गोवंश होगा उतनी ही हमारी तरक्की होगी।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

भूपेश बघेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा लोक के उत्सव की परंपरा है। अपनी माटी की अस्मिता को सहेजना उसका संवर्धन करना हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह सुंदर परंपरा है। इस वीडियो को शेयर किया है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 29 सौ से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस परंपरा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सियासी दलों के Free देने के वादों पर रोक लगाना हमारे बस में नहीं- सुप्रीम कोर्ट में बोला चुनाव आयोग

Posted by - April 9, 2022 0
चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की तरफ से जनता को भरमाने के लिए फ्री चीजें देने के मामले में चुनाव…

क्रेडिट-डेबिट कार्ड नहीं अब चाभी के छल्ले से होगी पेमेंट, G20 में विदेशी मेहमान भी देखेंगे RBI की नई फैसिलिटी

Posted by - September 9, 2023 0
अब आपको पेमेंट करने के लिए क्रेडिट या डेबिट की जरुरत नहीं पड़ेगी. अब POS मशीन पर टैप करके ही…

Mayawati ने काटा अतीक की पत्नी का टिकट, बोलीं- उसके परिवार के किसी सदस्य को नहीं बनाएंगे उम्मीदवार

Posted by - April 10, 2023 0
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य में नगर निकाय चुनावों की घोषणा का…

मोदी सरकार ने दी द्रौपदी मुर्मू को Z+ सुरक्षा, पूरी सुरक्षा के बीच रायरंगपुर के शिव मंदिर पहुंच लगाई झाड़ू

Posted by - June 22, 2022 0
मंगलवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के एक दिन बाद द्रौपदी मुर्मू (droupadi murmu of Odisha) ने यहाँ…

नई संसद में ‘अखंड भारत’ के नक्शे से पड़ोसी देशों में खलबली, पाकिस्तान बोला- हम आग्रह करते है कि…

Posted by - June 2, 2023 0
संसद की नई इमारत का 28 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन किया। नई संसद को लेकर देश गौरवांवित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *