दलाई लामा का बड़ा बयान कहा, वो कभी चीन नहीं लौटेंगे भारत स्थायी निवास

148 0

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के बाद से दोनों देशों में तनाव जारी है। संसद के शीतकालीन सत्र में भी विपक्ष लगाातार भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच तिब्बतियों के सबसे बड़े धर्मगुरु दलाई लामा से तवांग गतिरोध के मद्देनजर चीन के लिए उनके संदेश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से कहाकि, चीजें सुधर रही हैं। यूरोप, अफ्रीका और एशिया में चीन अधिक लचीला है। इसके साथ ही जब पूछा गया कि क्या वो कभी चीन लौटेंगे तो दलाई लामा ने कहाकि, वो चीन वापस जाने वाले नहीं हैं, आजीवन भारत में ही रहेंगे। मुझे भारत बेहद पसंद है। यहां हर चीज की आजादी है। वो भी कांगड़ा मेरा स्थायी निवास है। कांगड़ा पंडित नेहरू की पसंद है। यह मेरा स्थायी निवास है।

पीएम नरेंद्र मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे : लामा येशी खावो

भारतीय सेना को चीन से विवाद पर बौद्ध भिक्षुओं का खूब समर्थन मिल रहा है। तवांग में स्थित प्रसिद्ध मठ के भिक्षु लामा येशी खावो ने कहाकि, यह 1962 नहीं है, 2022 है। और यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी किसी को नहीं बख्शेंगे। हम मोदी सरकार और भारतीय सेना का समर्थन करते हैं।
आध्यात्मिक ज्ञान के जानकार हैं दलाई लामा

दलाई लामा को दुनियाभर में उनके आध्यात्मिक ज्ञान के लिए माना जाता है। वह तिब्बतियों के सबसे बड़े राजनैतिक प्रतिनिधि भी हैं। चीन की सरकार दलाई लामा को विवादास्पद और अलगाववादी बताती है। दलाई लामा चीन की नीतियों का खुलकर विरोध करते रहे हैं।

धर्मशाला में रहते हैं दलाई लामा

चीन ने सन 1950 में अवैध तरीके से तिब्बत पर कब्जा कर लिया था। तब दलाई लामा ने भारत से शरण मांगी थी। कांग्रेस सरकार ने दलाई लामा को अनुमति प्रदान की, और में शरण दी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय बनाया गया। तिब्बत के मसले को सुलझाने की दलाई लामा ने कई बार कोशिश की। पर असफलता ही हाथ लगी। भारत में लोग दलाई लामा को एक बड़ा धार्मिक नेता मानते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीएम मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

Posted by - December 13, 2022 0
पीएम मोदी की हत्या करने वाला विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर…

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सीएम योगी ने की मुलाकात, सौंपा इस्तीफा

Posted by - March 11, 2022 0
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा…

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : सीबीआई ने एक और तृणमूल विधायक को किया गिरफ्तार

Posted by - April 17, 2023 0
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले सत्ताधारी पार्टी के एक और विधायक जीबन कृष्णा साहा को सीबीआई ने सोमवार को गिरफ्तार…

रामनवमी पर सासाराम में पत्थरबाजी और आगजनी, धारा-144 लागू, जमशेदपुर में भी तनाव

Posted by - March 31, 2023 0
रामनवमी पर जुलूस के दौरान गुजरात, बंगाल के बाद बिहार के सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *