किसानों की मांग पूरी: हरियाणा और पंजाब में कल से ही शुरू होगी धान की खरीद

576 0

हरियाणा में धान खरीद को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने रविवार से फसल खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। हरियाणा और पंजाब में एक अक्टूबर की बजाय 11 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय के बाद किसान आज आंदोलन कर रहे थे।

सीएम मनोहर लाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले। उनसे मिलने के बाद सीएम ने कहा कि मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान और बाजरा खरीद एक की बजाय 11 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया था किसानों की खरीद जल्द शुरू करने की मांग है तो फसल की खरीद कल से शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने एलान किया कि हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद तीन अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि मानूसन में देरी की वजह से केंद्र ने धान की खरीद को 11 अक्टूबर से शुरू करने का फैसला किया था।

हरियाणा में किसानों ने किया था प्रदर्शन
इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से हरियाणा और पंजाब में देर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय पर आंदोलन शुरू करने का एलान था। इसी के मद्देनजर शनिवार दोपहर को करनाल में प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास के घेराव के लिए इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसी बीच गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। किसान नेता अपने आंदोलन को संयम में रखें। किसानों ने सोनीपत में सांसद रमेश कौशिक के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पानीपत में धान की खरीद की तिथि आगे बढ़ाए जाने से किसानों को हो रही परेशानी पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा अनाज मंडी में सांकेतिक धरने पर बैठे। वहीं पंचकूला के चंडी मंदिर में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। यमुनानगर में किसानों ने मंत्री कंवर पाल का घर घेरा।

 

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा नवसारी में भारी विरोध का सामना, लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे

Posted by - October 29, 2022 0
गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनकी राज्य…

तेज प्रताप यादव ने जारी किया अपने संगठन का सिंबल, RJD की लालटेन पर ठोका दावा

Posted by - September 9, 2021 0
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटों में वर्चस्व की लड़ाई लगातार जारी है। हाल ही…

रूस संग युद्ध के लिए सैन्य अनुभव वाले कैदियों की होगी रिहाई, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया ऐलान

Posted by - February 28, 2022 0
रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच होने वाली बैठक से पहले यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की (Volodymyr…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *