रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में डेरामुखी राम रहीम दोषी करार, 12 अक्टूबर को अदालत सुनाएगी सजा 

280 0

नई दिल्ली : रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए।

इस मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को दोषी करार दिया गया। अदालत ने इस मामले में पहले फैसला  26 अगस्त को सुनाना था। अभियोजन पक्ष के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को बचाव पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो गई थी। सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया।

2003 में की गई थी सीबीआई जांच की मांग
10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे कुरुक्षेत्र के रणजीत सिंह का मर्डर हुआ था। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी।  सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर  चार्ज फ्रेम किए थे।

गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में वह उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल में काट रहा है। राम रहीम को इससे पहले सीबीआई जज रहे जगदीप सिंह ने सजा सुनाई थी। जगदीप का इसी साल ट्रांसफर हो गया था। उनकी जगह चंडीगढ़ में सीबीआई जज रहे डॉ. सुशील गर्ग को पंचकूला सीबीआई विशेष अदालत में नियुक्त किया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हरियाणा में बिना लाइसेंस नहीं पाल सकेंगे कुत्ता-बिल्ली! उल्लंघन करने पर हो सकती है जेल

Posted by - October 27, 2022 0
देश में बीते कुछ दिनों से कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इन मामलों…

हिमाचल में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान, बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने डाले वोट

Posted by - November 12, 2022 0
हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच…

संजय राउत के घर पर मिले पैसों के बंडल पर था ‘एकनाथ शिंदे’ का नाम, मुख्यमंत्री ने की जांच की मांग

Posted by - August 2, 2022 0
मुंबई की पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) ने सोमवार को पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut)…

सात पुलिसकर्मी बर्खास्त, गुजरात के कारोबारी से एक करोड़ चालीस लाख की लूट में थे शामिल

Posted by - June 12, 2023 0
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 31 मई को वाराणसी जिले के भेलूपुर इलाके में गुजरात के एक व्यवसायी के कर्मचारी से…

सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में BJP दफ्तर पर AAP का प्रदर्शन, दिल्ली में अलर्ट जारी

Posted by - February 27, 2023 0
दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *