संजय राउत के घर पर मिले पैसों के बंडल पर था ‘एकनाथ शिंदे’ का नाम, मुख्यमंत्री ने की जांच की मांग

214 0

मुंबई की पीएमएलए कोर्ट (PMLA Court) ने सोमवार को पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को 4 अगस्त तक ईडी (ED) की कस्टडी में भेजा है। इस बीच खबर है कि ईडी की रेड में संजय राउत के घर से मिले पैसों के बंडल पर ‘एकनाथ शिंदे’ (Eknath Shinde) नाम लिखा हुआ था। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है।

 

शिवसेना नेता संजय राउत के घर से ‘एकनाथ शिंदे’ के नाम से पैसे के बंडल मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे थे। जिसके बाद शिंदे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई में संजय राउत के घर मेरा नाम का पैसों के बंडल मिला। अगर ऐसा है तो इसकी जांच होनी चाहिए। संजय राउत के घर से ‘एकनाथ शिंदे अयोध्या’ लिखा हुआ रुपयों का बंडल मिला।

कभी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी रहे एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस मामले में मेरी जांच करने के बजाय, उन लोगों की जांच करें जिनके घर पैसे मिले है। संजय राउत मामले से जुड़े जांच अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत के आवास पर छापेमारी के बाद वहां से करीब 11.5 लाख रुपये नकद बरामद किये थे।

शिवसेना नेता संजय राउत के घर से सर्च ऑपरेशन में कुछ दस्तावेज भी जब्त किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि 11 लाख 50 हजार कैश मिलने के बाद संजय राउत से जब ईडी अधिकारीयों ने इसके बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

वहीँ, संजय राउत ने अपने खिलाफ लगाये गये आरोपों से इंकार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राउत के खिलाफ ईडी की कार्रवाई निश्चित साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ईडी एक राष्ट्रीय जांच एजेंसी है। एजेंसी ने दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर ही राउत के खिलाफ कार्रवाई की होगी। यह मामला कोर्ट के अधीन है, मैं इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’’

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महंत नरेंद्र गिरी के कमरे का वीडियो आया सामने, कालीन पर थे मृत नरेंद्र गिरी, पंखा चल रहा था

Posted by - September 23, 2021 0
उत्तर प्रदेश : महंत नरेंद्र गिरी ने फांसी क्यों लगाई। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। अब…

प्रमोद सावंत होंगे गोवा के मुख्यमंत्री, BJP ने एक बार फिर जताया भरोसा, विधायक दल की बैठक में हुआ नाम का ऐलान

Posted by - March 21, 2022 0
बीजेपी (BJP) ने गोवा (Goa) के लिए मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने एक बार फिर प्रमोद…

एक बार फिर दुल्हा बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, जानें कौन बनेंगी दुलहन

Posted by - July 6, 2022 0
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर चुके हैं। गुरुवार…

POK पर धैर्य रखिये, BJP जो कहती है वो करती है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Posted by - November 3, 2022 0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *