भारत ने किया BrahMos मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण

285 0

ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। भारतीय नौसेना के बयान के मुताबिक, BrahMos missile का एक एडवांस वर्जन है। इसने लक्ष्य को सटीकता से भेद दिया। ब्रह्मोस एक ‘सुपरसोनिक क्रूज’ मिसाइल है जिसे भारत व रूस ने संयुक्त उपक्रम के तहत तैयार किया है।

सफलता पूर्वक हुआ परीक्षण

नौसेना ने कहा, ‘भारतीय नौसेना ने आज आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। इसने एक विस्तारित रेंज और जटिल युद्धाभ्यास का प्रदर्शन करने के बाद एकदम सटीकता के साथ अपने इच्छित लक्ष्य को भेदा। नौसेना ने बताया कि लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया गया। लक्ष्य के सही उद्भेदन ने अग्रिम मंचों की लड़ाकू तथा मिशन संबंधी तैयारियों को प्रदर्शित किया।

आत्मनिर्भर भारत के प्रयास मजबूत

नौसेना ने बताया, ‘ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं और भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को दिखाते हैं।। वे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया प्रयासों में भारतीय नौसेना के योगदान को मजबूत करते हैं।’ यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की क्षमता को और भी सटीक हमला करने तथा जरूरत के मुताबिक समुद्र से संचालन करने की क्षमता को भी मजबूत करती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तमिलनाडु में 23 जनवरी को भी रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने की घोषणा

Posted by - January 21, 2022 0
ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट के प्रकोप के कारण आए कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते तमिलनाडु में रोजाना संक्रमित…

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

Posted by - September 13, 2021 0
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। मंगलुरु में उन्होंने…

लखनऊ की सड़कों पर बनी मजारों को नहीं हटाया गया, तो यहां करेंगे सुंदरकांड: हिंदू महासभा

Posted by - November 26, 2022 0
UP में बॉर्डर इलाको में बढ़ते मदरसे और मस्जिदों (Masjid) ने सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया था और अब…

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को जेल या बेल, आज आएगा कोर्ट का फैसला

Posted by - November 11, 2022 0
दिल्ली का पटियाला हाउस कोर्ट महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज शुक्रवार को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *