सरकारी पैसे से अस्थाई राम मंदिर बनवा रही है केजरीवाल सरकार, रहेगी लोगों की नो एंट्री, दिवाली की पूजा के बाद ढहा दिया जायेगा

586 0

इस बार दिवाली में दिल्ली सरकार राजधानी में त्यागराज स्टेडियम में एक अस्थाई राम मंदिर बनवाने जा रही है। यह थर्मॉकोल से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई करीब 50 फीट होगी। भगवा रंग की छत वाले इस मंदिर की चौड़ाई 110 फीट के करीब होगी। यह ढांचा अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के जैसा ही होगा। दिवाली के दिन इसी ढांचे के अंदर पुजा की जाएगी और फिर कार्यक्रम के बाद इसे ढहा दिया जाएगा।

‘दिल्ली की दिवाली’ कार्यक्रम में पूजा-पाठ, लाइट शो और नृत्य का कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री औऱ दिल्ली सरकार के मंत्री शामिल होंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस कार्यक्रम में विधायक और उनका परिवार भी शामिल हो सकेगा। हालांकि आम लोगों की एंट्री नहीं होगी।

इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली सरकार ने काफी खर्च किया है। यहां लाइट और साउंड का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा एलईडी लाइट्स की मदद से रामायण के सीन क्रिएट किए जाएँगे। इसके अलावा भजन और नृत्य का भी कार्यक्रम होगा। हालांकि स्टेडियम के अंदर आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए कोरोना को वजह बताया गया है। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

एक हफ्ते से इस कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। त्यागराज स्टेडियम में करीब 60 लोग काम कर रहे थे। यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग करवा रहा है। विभाग ने काम एक प्राइवेट एजेंसी को सौंपा है। मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंची आप नेता आतिशी ने कहा, न जाने क्यों इसे अयोध्या के मंदिर के साथ जोड़ा जा रहा है। यह मंदिर तो बस भगवान राम की पूजा के लिए बनवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘दिवाली हिंदुओं के लिए बहुत ही अहम त्योहार है। इस कार्यक्रम के जरिए हम लोगों से यह भी अपील करना चाहते हैं कि वे पटाखे न जलाएं।लोग कार्यक्रम में सीधे शामिल नहीं हो सकते इसलिए इसका टेलीकास्ट किया जाएगा। पिछले साल ऐसा ही कार्यक्रम में अक्षरधाम में किया गया था और इससे पहले इसी तरह कनॉट प्लेस में दिवाली मनाई गई थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बिहार: चिराग पासवान की जान को खतरा, IB की रिपोर्ट पर मिली Z कैटेगरी की सुरक्षा

Posted by - January 11, 2023 0
बिहार के जमुई लोकसभा सीट से सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) गुट के नेता चिराग पासवान की जान को…

पंजाब में बोले अरविंद केजरीवाल, हम कांग्रेस का कचरा लेना नहीं चाहते वरना शाम तक 25 MLA आ जाएं

Posted by - November 23, 2021 0
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमृतसर से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।…

पंजाबः पटियाला में जुलूस निकालने पर बवाल- शिवसेना और खालिस्तानी समर्थक भिड़े- पुलिस पर किया पथराव, SHO चोटिल

Posted by - April 29, 2022 0
पंजाब के पटियाला में काली मंदिर के पास दो पक्षों में जुलूस निकालने को लेकर विवाद होने की खबर है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *