Maharashtra: रायगढ़ खाई में गिरी बस, 13 लोगों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

147 0

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार (15 अप्रैल, 2023) तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह 4:30 बजे हुआ, जब बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घार्गे ने बताया था कि रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए. बचाव कार्य जारी है।” हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर हैं। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, उसके पास सड़क के किनारे एंबुलेंस और पुलिस वाहन खड़े देखे गए।

खाई में गिरने के बाद बस के पखच्चे उड़ गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एंबुलेंस से और अन्य यात्रियों की गाड़ी से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बस खाई में कैसे गिरी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

पुणे-नासिक हाईवे पर सड़क हादसा, पांच महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर शुक्रवार एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक वैन ने 17 महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 महिलाएं घायल हो गईं। जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को टक्कर मार दी। सभी घायल महिलाओं का इलाज निजी व चंडौली के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।

जानिए क्या कहता है महाराष्ट्र का आर्थिक सर्वेक्षण-

महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, राज्य ने 2022-23 में 33,069 सड़क दुर्घटनाओं की सूचना दी है। जिसके कारण 14,883 लोगों की मौत हुई और 27,218 लोग घायल हुए। जबकि इसके विपरीत मुंबई में सड़क हादसों में कमी आई है। 2022-23 में मुंबई में 1,773 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 272 लोगों की मौत हुई और 1,620 अन्य घायल हुए। पिछले साल (2021-22) मुंबई में 2,214 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 387 लोगों की मौत हो गई थी और 1,944 लोग घायल हो गए थे। जहां महाराष्ट्र में पिछले साल की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटनाओं में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं मुंबई में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

यूपी के श्रावस्ती में सड़क हादसा, 6 की मौत

वहीं उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। श्रावस्ती एसपी प्राची सिंह ने कहा, ‘थाना क्षेत्र इकौना में एक इनोवा गाड़ी की पेड़ से टक्कर हुई। पुलिस ने पहुंच कर गाड़ी को जेसीबी से बाहर निकाला। गाड़ी में 14 लोग सवार थे। ये लोग लुधियाना से आए थे। 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 8 लोगों को बहराइच रेफर किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

7 बीघा जमीन के लिए भाई-भाभी के 16 टुकड़े, तालाब में धोए हाथ, फिर कसाई के घर सोया

Posted by - February 1, 2023 0
उत्तर प्रदेश में लगातार क्राइम बढ़ता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में एटा जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने…

दिल्ली में 4 साल के मासूम के सामने शख्स ने पत्नी और बेटे को चाकू गोदकर मार डाला, वजह चौंकाने वाली

Posted by - February 18, 2023 0
बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली से अपराध की ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर लोगों का खून…

मणिपुर हिंसा : शाह का कर्नाटक दौरा रद्द, एयरफोर्स विमान तैनात, चप्पे-चप्पे पर फोर्स; हालातों पर केंद्र सरकार की पैनी नजर

Posted by - May 5, 2023 0
मणिपुर के हालात बिगड़ते हुए हैं. गृह मंत्री अमित शाह लगातार स्थिति पर नजर बनाएं हुए हैं. कई मीटिंग्स कर…

मणिपुर दरिंदगी पर SC सख्त, कहा – ‘अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे’

Posted by - July 20, 2023 0
मणिपुर में हिंसा से दौरान दो महिलाओं को खुलेआम बिना कपड़ों के परेड कराने को लेकर पूरा देश गुस्से में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *