माउंट त्रिशूल पर्वत को फतह करने के लिए गए नौसेना का दल हिमस्खलन की चपेट में आया, 5 लापता

381 0

नई दिल्ली। उत्तराखंड ( Uttarakhand ) के चमोली जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां माउंट त्रिशूल पर्वत को फतह करने के लिए गए नौसेना का एक दल हिमस्खलन ( Avelaunch ) की चपेट में आ गया। इसमें पांट लोगों के लापता होने की जानकारी भी सामने आई है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से राहत-बचाव टीम कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हुई। टीम जोशीमठ पहुंच गई है। लेकिन मौसम खराब होने के कारण आगे नहीं पहुंच पा रही है। मौसम ठीक होते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा
इस घटना के बाद से ही सभी करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौके के लिए रवाना हो चुका है।

हेलीकॉप्टर की मदद लेकर भी लापता जवानों को खोजने की कोशिश की जा रही है।

नौसेना का दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था।
शुक्रवार सुबह दल आगे बढ़ा तो हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। नौसेना के करीब पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और लापता चल रहे हैं। बचाव अभियान में सेना, वायु सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का बचाव दल और हेलीकॉप्टर शामिल है।

इसलिए कहते हैं माउंट त्रिशूल
माउंट त्रिशूल चमोली जनपद की सीमा पर स्थित कुमांऊ के बागेश्वर जनपद में है।
तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं। इस चोटी को फतह करने के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट से पर्वतारोही टीमें जाती हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली फिर शर्मसार- नाबालिग स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक, कैमरे में कैद वारदात

Posted by - December 14, 2022 0
देश की राजधानी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। बुधवार सुबह दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में…

नीट पीजी मेडिकल काउंसलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनाया फैसला, OBC और EWS आरक्षण जारी रहेगा

Posted by - January 7, 2022 0
नीट पीजी काउंसलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। फैसले के तहत इस सत्र में…

परीक्षा पे चर्चा : PM Modi ने दिए टिप्स- मेहनती बच्चे घबराए नहीं, नकल से नहीं बन सकती जिंदगी

Posted by - January 27, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पर चर्चा’ 2023 के छठे संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और…

PM Modi ने सोशल मीडिया पर तिरंगे को बनाया DP, देशवासियों से भी की प्रोफाइल पिक्चर बदलने की अपील

Posted by - August 2, 2022 0
कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों को संबोधित करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कई बार देशवासियों से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *