बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरी

550 0

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। दरभंगा के बाद अब उनके पटना स्थित आवास में चोरी हो गई है। मदन मोहन झा के पटना के कौटिल्य नगर स्थित आवास में चोरी हुई है। इन दिनों वह दिल्ली में हैं और पटना लौट रहे हैं।

उनके पुत्र माधव झा के मुताबिक, जिस कमरे में मदन मोहन झा रहते थे उसी को चोरों ने निशाना बनाया। मदन मोहन झा पटना के वीवीआईपी इलाके कौटिल्य नगर में रहते हैं। इसी इलाके में बिहार के अधिकतर विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व सांसदों के आवास हैं।

माधव झा ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है। रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। हम लोग रात में करीब 11 बजे सोने चले गए थे। सुबह नींद खुली तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर हम लोग कमरे में गए तो सामान बिखरा पड़ा था। ग्रिल टूटी हुई थी। नकदी, दस्तावेज डॉक्युमेंट और कुछ नए कपड़े नहीं थे। चोर कितनी नकदी, सामान व दस्तावेज ले गए हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी 14 सितंबर को मदन मोहन झा के दरभंगा स्थित पैतृक आवास में चोरी हो चुकी है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी, हीरे के जेवर और कपड़े समेत करीब 1 लाख रुपये चुरा लिए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देश के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम की सफल लॉन्चिंग, जानें इसकी खासियत

Posted by - November 18, 2022 0
देश में पहली बार प्राइवेट स्पेस कंपनी “स्काईरूट” ने शुक्रवार (18 नवंबर, 2022) को अपना पहला रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च कर…

पंजाब कांग्रेस में घमासान – सिद्धू के बाद कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का भी इस्तीफा

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से मचा घमासान खत्म क्या कम भी होने का नाम नहीं ले रहा…

गाजियाबाद में कार से कुचल कर शख्स की मौत, हुंडई के पीछे BJP चुनाव चिन्ह के साथ लिखा था विधायक

Posted by - July 19, 2023 0
गाजियाबाद में कार से कुचलने से शख्स की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

हेमंत सोरेन की सदस्यता गई तो पत्नी को बना सकते हैं सीएम, जानें क्‍या कहते हैं झारखंड के आंकड़े

Posted by - August 26, 2022 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग विधानसभा सदस्यता की अयोग्यता पर फैसला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *