अब पंजाब में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, 20 मिनट तक भटकता रहा काफिला

371 0

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मंगलवार को राहुल गांधी मूसा पहुंचे। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला देखने को मिला है। उनका काफिला सही रूट की तलाश में करीब 20 मिनट तक भटकता रहा।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहुल का काफिला संगरूर रोड के बजाय अर्बन एस्टेट बाईपास रूट पर चला गया था। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार पटियाला पुलिस की सतर्कता से काफिले वापस सही रास्ते पर आया और फिर आगे बढ़ा। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता दिल्ली से चंडीगढ़ हवाई मार्ग से पहुंचे थे। फिर आगे का रास्ता सड़क मार्ग के जरिए हुई।

राहुल गांधी अपने नेता मूसेवाला के परिवार से मिलने के लिए पंजाब पहुंचे थे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी और पार्टी के अन्य नेताओं सहित कई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ थे। जब यह हत्या हुई तब राहुल गांधी विदेश में थे और एक दिन पहले ही भारत लौटे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राहुल के दौरे से पहले मूसेवाला के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या के बाद उनके घर पर लगातार कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। पिछले शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने मूसेवाला के पिता से मुलाकात की थी। उससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले शुक्रवार को परिवार से मिलने गए थे।

मूसेवाला की हत्या कुछ दिनों पहले कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर भगवंत मान सरकार सवालों के घेरे में हैं। हत्या से एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा को हटा दिया गया था। सिद्धू मूसेवाला पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने मनसा से चुनाव लड़ा था।

बता दें कि पंजाब चुनाव से पहले पीएम मोदी की सुरक्षा में भी चूक का मामला सामने आया था। तब राज्य की सत्ता में कांग्रेस सरकार थी। उस समय बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुआ था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बिहारः साथ में नाचने का विरोध करने पर डांसर और भोजपुरी गायक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Posted by - November 16, 2022 0
बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि मामूली बात पर लोगों को गोली मार देते हैं। ताजा…

योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भरा नामांकन

Posted by - February 4, 2022 0
शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर शहर सीट से नामांकन किया। इस दौरान…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *