प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका बोलीं- सरकार बनी तो माफ करेंगे किसानों का कर्ज’

242 0

पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ताकत दिखाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रतिज्ञा ली है कि हमारी सरकार आई तो हम 2500 में गेहूं और धान खरीदेंगे। 400 में गन्ना खरीदेंगे। किसानों का सारा कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपको याद होगा कि आपने आक्सीजन मांगी तो उल्टा सरकार आपके पीछे पड़ गई। अगर हमारी सरकार आएगी तो कोरोना संकट से प्रभावित परिवारों को 25000 की मदद देंगे। किसी भी बीमारी की हालत में 10 लाख का इलाज फ्री है। उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि भाजपा फूट डालकर फिर से चुनाव जीतेगी। ऐसा क्यों कहा जा रहा है? क्योंकि दूसरी विपक्षी पार्टी भी यही चाहती है। ये दोनों पार्टियों ने आपको लूटा है। प्रियंका ने आगे कहा कि सीएए कानून का विरोध करते हुए कई युवकों को मारा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जनता पर अत्याचार हुआ, अखिलेश यादव दिखाई नहीं पड़े। सपा का नारा है आ रहे हैं अखिलेश। जनता पर अत्याचार के समय वे नहीं आए तो अब क्यों आ रहे हैं?

महंगाई छू रही आसमान- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुरादाबाद पीतल नगरी है। यहां भी मंदी का असर है। मंदी क्यों है? क्योंकि खरीदारों की जेब में पैसा नहीं है। आम आदमी की जेब में पैसा नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है। गैस की कीमत बढ़ गई। खाने के तेल की कीमत बढ़ गई। उपचुनाव में जनता ने महंगाई के खिलाफ बीजेपी को बुरी तरह पराजित किया। दूसरे दिन पेट्रोल डीजल का दाम कम हो गया। यूपी की जनता अपना फैसला दे दे तो महंगाई नीचे आ जाएगी।

किसानों को छला गया है- लल्लू

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि जिस तरह यूपी में कानून का राज समाप्त हो गया है, यूपी जंगलराज में तब्दील हो गया है, आज यूपी अपराध का पर्याय बन गया है। खाद महंगी, डीजल महंगा, पेट्रोल महंगा.. दस हजार करोड़ गन्ने का बकाया है। हमारा अन्नदाता आज दुखी है। आज महिलाएं रात-रात भर अपने खेतों की रखवाली कर रही हैं। किसानों की फसल बारिश और ओलावृष्टि में बर्बाद हो गई। इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। किसानों को छला गया है।

बरेली से मेरठ तक के नेता हुए शामिल

प्रतिज्ञा रैली में मुरादाबाद, बरेली मंडल के अलावा पश्चिमी यूपी के सभी जिलों के कांग्रेसी नेता रैली में शामिल हुए। कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि प्रतिज्ञा रैली पश्चिम यूपी में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और रामपुर के प्रभारी चौधरी असलम मियां ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

VFX के जरिए नुपुर शर्मा का सर कलम करने वाला जम्मू कश्मीर का यूट्यूबर फैसल वानी गिरफ्तार

Posted by - June 11, 2022 0
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को ले विवादों में चल रही भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा का एक वीडियो बीती…

PUBG खेलने से मां ने रोका तो पिता की पिस्तौल से किया कत्ल, 3 दिन तक लाश संग रहा बंद; बदबू न फैले इसलिए छिड़कता रहा रूम फ्रेशनर

Posted by - June 8, 2022 0
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। घटना के पीछे कारण…

BJP सांसद हरिद्वार दुबे का निधन, छात्र राजनीति से शुरुआत कर कल्याण सिंह सरकार में बने वित्त मंत्री

Posted by - June 26, 2023 0
भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का आज सुबह निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बाद परिजन…

दिल्ली में आज से चल सकेंगी BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल गाड़ियां, प्रतिबंध समाप्त

Posted by - November 14, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को सुबह से BS-4 डीजल और BS-3 पेट्रोल गाड़ियां चल सकेंगीं. प्रदूषण के कारण लगाया…

संसदीय दल की बैठक में बोले PM मोदी- सांसदों के बेटों को टिकट न देना पाप है तो ये पाप मैंने किया है

Posted by - March 15, 2022 0
आज भाजपा की संसदीय दल की बैठक चल रही है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए हैं और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *