BJP विधायक के बय़ान पर बवाल, जोधा-अकबर की नहीं हुई थी लव-मैरिज, सत्ता के लिए दांव पर लगाया था बेटी को

346 0

मध्य प्रदेश: भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में कहा कि जोधा-अकबर के बीच विवाह प्रेम के चलते नहीं बल्कि सत्ता की चाह में हुआ था। सागर जिले में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कहा कि, “जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो, जो तुम्हारे हैं और पर धर्म को धोखा दे सकते हैं।”

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रामेश्वर शर्मा जोधा-अकबर के बीच प्रेम विवाह नहीं बल्कि सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाने का मामला बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रामेश्वर शर्मा ने सवाल किया कि “जोधा बाई-अकबर के बीच क्या कोई मोहब्बत थी? क्या दोनों किसी कॉलेज में मिले थे? क्या वो कॉफी हाउस में मिले थे?”

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला ने सवाल करते हुए ट्वीट में लिखा कि, “रामेश्वर जी जोधाबाई के चरित्र पर उंगली उठाकर आप राजपूत समाज का अपमान कर रहे हैं। क्या यही आपकी हिंदू संस्कृति? कुछ साल पहले आप ही लोग जोधा अकबर फिल्म का पुरजोर विरोध करते थे, कहते थे हिंदुत्व का अपमान है, आज क्या हुआ?”

वहीं रामेश्वर शर्मा से जब इस बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, हिंदू धर्म क्षत्रिय महाराणा प्रताप और छत्रसाल जैसे राजपूतों के चलते ही सुरक्षित रहा, जो मुगलों के सामने झुकें नहीं, तलवारों से दो-दो हाथ किए, हमें उनपर गर्व है। वहीं जोधाबाई के पिता मान सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने समाज और देश के साथ धोखा किया, वो अपना निर्णय खुद कर लें।

बता दें कि रामेश्वर शर्मा अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले राहुल गांधी के एक बयान को रामेश्वर शर्मा ने हिंदू देवी देवताओं का अपनाम बताते हुए कहा था कि, राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी तो हिंदू कांग्रेस और उन्हें सड़कों पर दौड़ाएगा।

रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि, राहुल गांधी कहते हैं कि सरस्वती, दुर्गा को पीटा जाता है। राहुल खुद हिंदू नहीं है इसलिए वो आए दिन हिंदू देवी देवताओं का अपमान करते हैं। अपने बयान पर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो हिंदू उन्हें और कांग्रेस को सड़कों पर दौड़ाएगा।

राहुल गांधी ने क्या कहा था: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी खुद हिंदू पार्टी बताती है और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करती है। ये लोग जहां जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, दुर्गा को मारते हैं। ये हिंदू धर्म का इस्तेमाल करते हैं, धर्म की दलाली करने वाले लोग हिंदू नहीं हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रही दुल्हन ट्रेन से हुई गायब, गुरुग्राम के मॉल में शॉपिंग करती मिली

Posted by - August 7, 2023 0
हनीमून पर जा रही दुल्हन अचानक ट्रेन से गायब हो गई। पति सोकर उठा ते देखा कि पत्नी बगल की…

पैगंबर पर टिप्पणी- बौखलाया आतंकी संगठन अलकायदा! दिल्ली-मुंबई समेत 4 शहरों में दी उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट

Posted by - June 8, 2022 0
नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है।…

अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा नवसारी में भारी विरोध का सामना, लोगों ने लगाए चोर-चोर के नारे

Posted by - October 29, 2022 0
गुजरात विधानसभा चुनाव के चलते आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनकी राज्य…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *