नहीं रहे सिंगर बप्पी लहरीः बॉलीवुड म्यूजिक में लगाया था पॉप का तड़का, सोने के थे शौकीन

367 0

बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी नहीं रहे। वह 69 साल के थे। बुधवार (16 फरवरी, 2022) सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

कहा जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे। महीने भर से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। पर मंगलवार को अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। ऐसे में उनके परिजन ने डॉक्टर को बुलाया था, जिसके बाद उन्हें असप्ताल ले जाया गया। न्यूज एजेंसी को क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक ने बताया, लहरी ओएसए (ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप ऐपनिया) की वजह से हुआ।

बप्पी दा को 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड संगीत में प्रयोग के लिए जाना जाता है। उन्होंने इसमें पॉप म्यूजिक का तड़का लगाया था। डिस्को डांसर गाने ने तो उन्हें खूब नाम और शोहरत दिलाई थी।
उन्होंने गीत-संगीत के अलावा सियासत में भी हाथ आजमाया था। वह 2014 में चुनाव लड़े थे। 2014 के आम चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट पाए थे और श्रीरामपुर सीट से लड़े थे।

लहरी सोने के काफी शौकीन थे। सोने की मोटी चेन, अंगुठियां और ब्रेसलेट उनकी असेररीज का हिस्सा थीं। बप्पी दा ने तब अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी थी कि उनके पास 756 ग्राम सोन और 4.62 किलोग्राम चांदी है, जबकि उनकी कुल संपत्ति तब 20 करोड़ रुपए थी।

2014 के आम चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट पाए थे और श्रीरामपुर सीट से लड़े थे। बप्पी दा ने तब अपने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी थी कि उनके पास 756 ग्राम सोन और 4.62 किलोग्राम चांदी है, जबकि उनकी कुल संपत्ति तब 20 करोड़ रुपए थी।

दरअसल, बप्पी दा अमेरिका के जाने-माने पॉप स्टार एल्विस प्रेसली से खासा प्रभावित थे। चूंकि, वह अपने शोज़ के दौरान सोने की चेन और अन्य जूलरी पहनते थे, लिहाजा वह भी सफल बनने पर उनके जैसा बनने की तमन्ना रखते थे। इस बारे में खुद लहरी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। बताया था- मैं प्रेसली से इंस्पायर होकर गोल्ड पहनता हूं। यह मेरे लिए लकी भी है

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

आचार बेचने वाले से लेकर योगा ट्रेनर तक, भवानीपुर में 12 प्रत्याशी दे रहे ममता बनर्जी को टक्कर

Posted by - September 20, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की हलचल भी तेज हो…

चुनाव आयोग के सामने AAP का धरना, मनीष सिसोदिया का आरोप- गन पॉइंट पर कंचन जरीवाला से नामांकन वापस करवाया

Posted by - November 16, 2022 0
आम आदमी पार्टी के सूरत (पूर्व) से उम्मीदवार कंचन जरीवाला के बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिए जाने की…

उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में बेहोश होकर गिरा अतीक, रोते हुए बोला- सजा बहुत ज्यादा है साहब

Posted by - March 28, 2023 0
17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आज प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने…

अदाणी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कल करेगी CJI बेंच सुनवाई

Posted by - February 9, 2023 0
Adani Group पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद से जहां अदाणी के शेयरों में लगातार उतार-चढ़ाव हो…

संसद परिसर में पूरी रात चला विपक्ष का धरना, AAP सांसद संजय सिंह बोले- निलंबन समाप्त होने तक धरने पर बैठे रहेंगे

Posted by - July 25, 2023 0
मणिपुर के मुद्दे को लेकर संसद में गतिरोध जारी है। विपक्षी दलों के नेता मणिपुर मामले में सदन में चर्चा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *