तो हो गया फिक्स…24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का होगा कांग्रेस अध्यक्ष? जानिए कौन-कौन कांग्रेसी हैं लाइन में

180 0

मंच सज चुका है…मोहरे बिछाए जा चुके हैं या बिछने वाले है…इस बार का कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अपने आप में एक इतिहास बना सकता है। जिस तरह के समीकरण अभी तक दिख रहे हैं उसके अनुसार गांधी परिवार इस बार अध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोकता नहीं दिख रहा है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और पहले उन्होंने साफ मना कर दिया था कि वो अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। हालांकि हाल के दिनों में उन्होंने थोड़ा सा सस्पेंस क्रिएट कर रखा है। साफ-साफ जवाब नहीं दे रहे हैं, लेकिन रिपोर्टों की मानें तो वो इस चुनाव में नहीं उतरने जा रहे हैं।

24 साल बाद दोहराएगा इतिहास

इस चुनाव से पहले 1997 में जब चुनाव हुआ था, तब गांधी परिवार का कोई भी सदस्य चुनावी मैदान में नहीं उतरा था। तब शरद पवार, राजेश पायलट और सीताराम केसरी चुनावी मैदान में थे। जहां केसरी के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई थी और वो कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए थे।

22 साल पहले चुनाव

पिछला चुनाव 22 साल पहले 2000 में हुआ था। जब एक बार फिर से गांधी परिवार की अहम सदस्य सोनिया गांधी चुनावी मैदान में उतरीं थी, जिनके सामने जितेंद्र प्रसाद मैदान में थे। सोनियां गांधी यह बाजी जीत गईं और कांग्रेस का अध्यक्ष बन गईं। सोनिया गांधी के पास कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी 1998 में आई थी। मतलब कि इस चुनाव से दो साल पहले। इसके बाद से यह पद गांधी परिवार के पास ही रहा है।

कौन कौन हैं दौड़ में

इस लड़ाई में दो नाम लगभग तय हैं। एक अशोक गहलोत और दूसरा शशि थरूर। थरूर जी-23 से हैं, जिसने गांधी परिवार के खिलाफ मोर्चा खोला था और गहलोत गांधी परिवार के करीबी और संगठन पर पकड़ रखने वाले तेज तर्रार नेता हैं। इन दोनों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के बागी नेता मनीष तिवारी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने तो इसका इशारा भी कर दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कर्नाटक में BJP विधायक पर ग्रामीणों का हमला, कपड़े फाड़े, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Posted by - November 21, 2022 0
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर हमले की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय…

होटल के कमरे में महिला से दुष्कर्म मामले के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - December 11, 2021 0
गाजियाबाद. नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता कन्हैया गिरी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर…

मुंबई के रिहायशी इलाके की इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदा व्यक्ति, मौत

Posted by - October 22, 2021 0
मुंबई : मुंबई के परेल इलाके की एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगी है। इमारत में लगी आग को…

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक को महिला ने मारा थप्पड़, कहा- अब क्यों आए हो?

Posted by - July 13, 2023 0
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, असम, गुजरात, बिहार सहित देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ की चपेट में है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *