कर्नाटक में BJP विधायक पर ग्रामीणों का हमला, कपड़े फाड़े, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

194 0

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर हमले की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक पर हमला कर दिया। लोगों ने विधायक के कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए विधायक को आक्रोशित लोगों के बीच सुरक्षित स्थान तक लेकर सामने आए। विधायक पर हमले की कुछ तस्वीरें एक समाचार एजेंसी ने ट्वीट किया। जिसमें विधायक के कपड़े फटे हुए नजर आ रहे है।

समाचार एजेंसी के अनुसार विधायक हाथियों के हमले में एक महिला की मौत के बाद मृतक के घर पहुंचे थे। जहां उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का कोपभाजन होना पड़ा। लोग विधायक से हाथियों से हमले रोकने पर क्या कदम उठाए जैसे सवाल पूछ रहे थे। जिसका संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और फिर उन्होंने विधायक के साथ बदसलूकी की।

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले की घटना

यह घटना कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में हुई। जहां मुदिगेरे विधानसभा सीट के भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी पर लोगों ने हमला कर दिया। बीजेपी विधायक एमपी कुमारस्वामी के कपड़े फाड़ डाले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक को सुरक्षित ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्लेमने गांव में हुई।

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार, लोग विधायक से थे नाराज

विधायक कुमारस्वामी गांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों से मिलने गए थे। गांव के लोगों का आरोप है कि विधायक ने हाथियों के हमले का ठीक से जवाब नहीं दिया। उल्लेखनीय हो कि कर्नाटक में इस समय बीजेपी की सरकार है। ऐसे में लोगों ने विधायक से हाथियों के हमले रोकने पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन विधायक लोगों के सवालों का जवाब नहीं दे सके।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

देश में ही यात्रा करने पर मिलेगा LTC, विदेश गए तो कटेगा TDS- सुप्रीम कोर्ट

Posted by - November 7, 2022 0
मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक खंडपीठ ने कहा है कि छुट्टी यात्रा भत्ता…

कर्नाटकः भगवा रंग में रंगे जाएंगे सरकारी स्कूलों के क्लास रूम, सरकार की घोषणा के साथ विवाद शुरू

Posted by - November 14, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में बीते दिनों क्लास रूम में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। मुस्लिम छात्राओं की…

दिवाली के बाद ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंची दिल्ली की हवा, राजधानी में दिखी भयंकर धुंध

Posted by - November 5, 2021 0
दिवाली के मौके पर दिल्ली में पटाखों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी देखने…

पोखरण फायरिंग रेंज में युवक की मौत, सेना के 6 जवानों पर हत्या का मामला दर्ज

Posted by - August 3, 2022 0
राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण फायरिंग रेंज में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया…

PM मोदी की एक क्वालिटी के मुरीद हुए शरद पवार, कहा- ये मनमोहन सिंह में नहीं थी

Posted by - December 30, 2021 0
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *