होटल के कमरे में महिला से दुष्कर्म मामले के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

572 0

गाजियाबाद. नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता कन्हैया गिरी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भाजपा नेता की गिरफ्तारी पुलिस ने एक महिला द्वारा दी गई दुष्कर्म की तहरीर के बाद हुई है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले पति से विवाद के दौरान आरोपी भाजपा नेता ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद होटल में ले जाकर उसे पानी में मिलाकर नशीला पदार्थ दिया गया।

इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला ने तहरीर देते हुए चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। यहां बता दें कि आरोप लगने के बाद ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के नंदग्राम मंडल अध्यक्ष विकास भाटी ने मंडल के मीडिया प्रभारी कन्हैया गिरी को पद से हटा दिया था।

दरअसल, महिला का कहना है कि कुछ समय पहले उसका अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत उसने थाने में की थी। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर एक दिन कन्हैया नाम के एक शख्स का फोन आया, जिसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पति के खिलाफ मामला दर्ज कराने में मदद करने की बात कही और उसने केस भी दर्ज करा दिया। इसके बाद कन्हैया गिरी ने एक महिला अधिकारी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए उसे होटल में बुलवाया।

जैसे ही वह होटल में पहुंची तो कन्हैया गिरी ने उसे पीने के लिए पानी दिया, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो कन्हैया गिरी भी होटल के कमरे में ही मौजूद था। महिला ने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। महिला का आरोप है कि इस दौरान कन्हैया गिरी ने आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो भी बना ली और उसे वायरल किए जाने की धमकी भी दी गई।

शुरुआती दौर में पुलिस ने नहीं दिखाई गंभीरता

कन्हैया गिरी की धमकी से परेशान होकर पीड़ित महिला ने थाना नंदीग्राम में तहरीर देते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का यह भी आरोप है कि शुरुआती दौर में पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब मीडिया के सामने मामला आया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कन्हैया गिरी को क्षेत्रीय भाजपा नेता बताया जा रहा है। वहीं, कन्हैया गिरी पर इस तरह के आरोप लगने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और महानगर अध्यक्ष का कहना है कि वह कन्हैया गिरी को जानते तक नहीं हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तवांग झड़प पर CDS, आर्मी चीफ के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की बैठक, सदन में देंगे बयान

Posted by - December 13, 2022 0
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हिंसक झड़प के मामले में…

गुजरात के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Posted by - October 13, 2022 0
गुजरात के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. इटालिया पर प्रधानमंत्री…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *