सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा

234 0

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ट्रक ने सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को करीब 500 मीटर तक घसीटा। घटना के बाद देवेंद्र यादव ने मैनपुरी सदर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया, “पुलिस द्वारा तत्काल ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया। चालक इटावा का रहने वाला है। संपूर्ण पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।”

घटना रविवार रात (7 अगस्त, 2022) मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के भदावर हाउस के सामने की है। उस वक्त सपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव करहल रोड से होते हुए अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ड्राइवर आधा किलोमीटर से भी ज्यादा कार को घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि हादसे में देवेन्द्र सिंह यादव को कुछ नहीं हुआ और वह सुरक्षित हैं।

वहीं मैनपुरी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा गया है, ‘मैनपुरी सपा जिलाध्यक्ष जी पर ट्रक द्वारा जानलेवा हमला। 500 मीटर गाड़ी को घसीटता रहा ट्रक, ईश्वर की कृपा से अध्यक्ष जी सुरक्षित। बता दें, मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से मौजूदा विधायक हैं।

बता दें, कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार ( 2 अगस्त, 2022) को जेवर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह के साइकिल दुर्घटना में घायल होने पर भाजपा पर निशाना साधा था।

55 वर्षीय सिंह जेवर में साइकिल चलाने के दौरान सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने के कारण घायल हो गए थे। इस हादसे में उनके बाएं हाथ की तीन हड्डियां टूट गई थीं। जिसके बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अखिलेश यादव ने तब ट्वीट किया था, “अब भाजपाई कहेंगे हमारे विधायक जी गड्ढे में गिरे नहीं, बल्कि गड्ढे का गहन अध्ययन करने के लिए गहराई में उतरे हैं।” ट्वीट के साथ उन्होंने घटना की एक खबर के साथ-साथ सड़क में कई गड्ढों वाली एक तस्वीर भी शेयर की थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कांग्रेस का चुनावी दांव- छात्राओं को स्मार्टफोन-स्कूटी, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, सालाना तीन मुफ्त सिलेंडर

Posted by - November 1, 2021 0
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP polls 2022) से पहले कांग्रेस (Congress )राज्य में सभी वर्गों को अपनी…

मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने की जमानत याचिका खारिज

Posted by - July 3, 2023 0
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज भी दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने आबकारी…

हनुमानगढ़ में कार ड्राइवर ने महिला को बोनट पर आधा KM तक घसीटा, बचाने के लिए पीछे भागे लोग तो बढ़ा दी स्पीड

Posted by - August 17, 2023 0
राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक सनकी ड्राइवर ने महिला को कार की बोनट पर करीब आधा कीलोमीटर तक घसीटा। महिला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *