कंस की तरह खुद को बचाने के लिए नीतीश कुमार ने कितनों का राजनीतिक वध किया, बोले चिराग पासवान

292 0

बिहार की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त उठापठक मची है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार (7 अगस्त, 2022) को आरसीपी को दूसरा चिराग पासवान बताए जाने के बाद जमुई सांसद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा कि कंस की तरह खुद को बचाने के लिए नीतीश कुमार ने कितनों का राजनीतिक वध किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी के सगे नहीं है। बिहार की जनता को बर्बाद कर दिया है।

चिराग ने कहा कि 2024 में हार का डर ऐसा घुस गया है कि मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र का वध करते गए। सिर्फ अपने आपको को बचाने के लिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पहले मुझ पर हमला और अब RCP सिंह पर। इस बार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा।

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इतिहास बहुत लंबा रहा है। कितनों का इन्होंने राजनीतिक वध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि शरद यादव का हाल देख लीजिए। नीतीश कुमार ने अपने ही नेताओं को किस तरह से प्रताड़ित किया, क्या जनता इस बात को भूल सकती है। प्रशांत किशोर और उपेंद्र कुशवाह के साथ नीतीश कुमार ने क्या किया। यह किसी से छिपा नहीं है।

‘नीतीश कुमार को चिराग मॉडल से परेशानी’

लोजपा नेता ने कहा कि आज नीतीश कुमार को चिराग मॉडल से परेशानी जरूर है, क्योंकि चिराग पासवान ने जनता की भावनाओं का प्रतीक बनते हुए इनको नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर मुझे अपनी पार्टी, अपने संगठन पर गर्व होता है।

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी को जो समाप्त करने की साजिश करेगा वह खुद राजनीति में समाप्त हो जाएगा। लोजपा (रामविलास) विचारधारा की पार्टी है। यह व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है। इस पार्टी में समाज के सभी वर्गों के लोग समानता के साथ काम करते हैं। रविवार (7 अगस्त, 2022) को विष्णुपुरी के श्रीराम उत्सव हॉल में मिलन समारोह में चिराग ने ये बातें कही।

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति करता हूँ। किसी का कोई मॉडल नहीं हूँ। दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गयी है। बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे।

चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा- आज नीतीश यही कह रहे हैं कि आरसीपी सिंह मेरे नाक के नीचे भ्रष्टाचार करते रहे और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं। बिहार की जनता के साथ ये सरासार धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी।

जेडीयू और आरजेडी ने मंगलवार को बुलाई बैठक

आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद से जेडीयू में एनडीए गठबंधन को लेकर घमासान मचा हुआ है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि जेडीयू बीजेपी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है, वहीं आरजेडी ने भी मंगलवार को अपने नेताओं की बैठक बुलाई है। जिसे देखकर ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं बिहार में जेडीयू एनडीए का साथ तो नहीं छोड़ने वाली।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राघव चड्ढा तक पहुंची शराब घोटाले की आंच, ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में खुलासा

Posted by - May 2, 2023 0
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनीष सिसोदिया…

योगी आदित्यनाथ सरकार की दूसरी पारी का पहला फैसला, 15 करोड़ यूपीवासियों को तीन महीने और मिलेगा मुफ्त राशन

Posted by - March 26, 2022 0
योगी कैबिनेट की शनिवार को हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लोगों…

चंडीगढ़ – शराब फैक्ट्री में लगी आग, चार घायल, दर्जनों दमकल आग बुझाने में जुटी

Posted by - October 27, 2022 0
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित शराब की फैक्टरी में गुरुवार को अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया।…

कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं अक्षरा सिंह, पटना पुलिस ने एक्ट्रेस के घर बाहर चिपकाया नोटिस

Posted by - November 11, 2022 0
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग के जरिए लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हैं. बिहार में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *