राम नगरी अयोध्या में भूकंप के तेज झटके

345 0

गुरुवार देर रात 12 बजे के करीब राम नगरी अयोध्या में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप के इन झटकों की तीव्रता करीब 4.3 मापी गयी। भूकंप के चलते लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये। फिलहार किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र जमीन से 15 किमी नीचे था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके रात 11 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। इस दौरान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों के चेहरे पर डर साफ देखा जा सकता था। डर का आलम यह था कि ये लोग करीब डेढ़ से दो घंटे बाद अपने-अपने घरों दोबारा प्रवेश किए। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी थे जो घरों में ही सोते रहे उन्हें झटकों का

2015 में अयोध्या में आया था भूकंप
वर्ष 2015 अप्रैल में भी अयोध्या सहित आसपास के जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान अयोध्या में स्थित मां कामाख्या मंदिर की छत गिर पड़ी थी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। उस वक्त भी कोई बहुत ज्यादा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

असम में भी भूकंप के झटके
असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। यहां पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। हालांकि, यहां पर भी किसी तरह की नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं 5 जनवरी को सिक्कीम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 2.25 करोड़ लोगों को दी गयी वैक्सीन, दुनिया के सभी देश के लिए बना रिकॉर्ड, अक्टूबर तक 100 करोड़ का लक्ष्य

Posted by - September 18, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश ने कोरोना टीकाकरण में एक रिकॉर्ड बना डाला। देश में शुक्रवार…

अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, दो लोगों की मौत, अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य जारी

Posted by - July 8, 2022 0
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की खबर आ रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा…

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए दो किमी. पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Posted by - November 10, 2022 0
पुरी की सड़क पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगातार पैदल चल रहीं थीं। हर कोई हैरान था कि, आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी…

गुजरात में कांग्रेस को पांच से अधिक सीट नहीं मिलेगी, अरविंद केजरीवाल का दावा

Posted by - November 5, 2022 0
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास होने वाला है। किसी भी तरह का नतीजा ऐतिहासिक होगा। अगर बीजेपी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *