सुकेश चंद्रशेखर ने मेरी भावनाओं के साथ खेला और जिंदगी बर्बाद कर दी, जैक्लीन फर्नांडीज का दर्दभरा बयान

125 0

देश का सबसे शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। जांच में जब सुकेश चंद्रशेखर की ठगी की कहानी दुनिया के सामने आने लगी तो एक बड़ा नाम जुड़ा जैक्लीन फर्नांडीज का। जैक्लीन भी कानून का सामना कर रही हैं। फिलहाल वो जमानत पर हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जैक्लीन पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि सुकेश ने उनकी भावनाओं से खेला और जिंदगी नर्क बना दी। अपने बयान में उन्होंने जिक्र किया कि सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया इतना ही नहीं तमिलनाडु की सीएम रहीं जे जयललिता को अपनी चाची बताया था।

चंद्रशेखर ने कहा था कि वो उनका बड़ा प्रशंसक है और सुझाव दिया कि दक्षिण भारत की फिल्मों को भी करना चाहिए। उसने यह भी बताया सन टीवी का ओनर होने के नाते उसके पास कई प्रोजेक्ट हैं। हम लोगों को मिलकर दक्षिण भारत की फिल्मों में खुद को आजमाना चाहिए। सुकेश ने उसे गुमहार किया, जिंदंगी और आजीविका दोनों बर्बाद की। उन्हें तो बहुत बाद में जानकारी मिली कि चंद्रशेखर को गृहमंत्रालय और कानून मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों बनने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सुकेश के असली नाम की जानकारी भी तब मिली जब उसके क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी हुई। पिंकी ईरानी को सुकेश के बारे में पूरी जानकारी थी। लेकिन उसने कभी नहीं बताया। ईरानी ने ही सुकेश से परिचय कराया था और 200 करोड़ की हेराफेरी में वो शामिल थी।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस सिलसिले में एडिश्नल सेशंस जज शैलेंद्र मलिक को जानकारी दी। फर्नांडीज को इस मामले में अभी आरोपी नहीं बनाया गया है। जैक्लीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। चार्जशीट में ईरानी के खिलाफ आरोप है कि उसने चंद्रशेखर को बिजनेस टायकून के तौर पेश किया था। ताजा पूरक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता फर्नांडीज और नोरा फतेही सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

मुंबई की ईरानी को दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने नवंबर 2022 में गिरफ्तार किया था।चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में है, पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों सहित कई लोगों को धोखा देने का आरोप है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

यूपी चुनाव नतीजों के बाद पहली मुलाकात में अखिलेश ने बढ़ाया हाथ और उनके चेहरे की ओर देखते रहे, CM योगी ने कंधे पर हाथ रखा पर नहीं मिलाईं नजरें

Posted by - March 28, 2022 0
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर जमकर निजी हमले करने के बाद सोमवार (28 मार्च…

Economic Survey से पूरी तस्वीर साफ, ये है देश की अर्थव्यवस्था का मौजूदा हाल

Posted by - January 31, 2023 0
भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. अगले वित्त वर्ष 2023-24 में देश की जीडीपी ग्रोथ…

4 राज्यों में उपचुनाव के नतीजों में BJP को झटका, TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रीयो जीते, जानिए बाकी सीटों का हाल

Posted by - April 16, 2022 0
चार राज्यों की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता…

पहली बार न्‍यूज वेबसाइट्स को कानून के दायरे में लाएगी सरकार, उल्‍लंघन पर म‍िलेगा दंड- मानसून सत्र में आ सकता है ब‍िल

Posted by - July 15, 2022 0
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार डिजिटल मीडिया को कानूनों के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है। संशोधित कानून…

AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन के स्पेशल भोजन पर कोर्ट सख्त, जेल अधिकारियों से एक दिन में रिपोर्ट तलब

Posted by - November 23, 2022 0
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल (Jail) में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल में स्पेशल भोजन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *