संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महापंचायत करने का एलान किया है। 26 अक्टूबर को लखनऊ में किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इसके अलावा 18 अक्टूबर को देशभर में रेल रोकने का ऐलान किया है। साथी अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग की है और आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में 15 अक्टूबर को दशहरा पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंकेंगे।
लखीमपुर खीरी की घटना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 15 अक्तूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्टूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्टूबर किसान मोर्चा महापंचायत करेगा।