मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

697 0

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस ने इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशन के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा है।

हालांकि, इस मामले में चार लोग अब भी फरार है। पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया।

अचानक हुई इस तरह की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है। यात्रियों को लूटने के बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की। इसके बाद अपराधियों ने चलती ट्रेन में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर वोटिंग कल, मतदान से पहले सारी तैयारियां पूरी

Posted by - November 11, 2022 0
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर शनिवार (12 नवंबर) को मतदान होने हैं। हिमाचल में चुनाव प्रचार का शोर…

अखिलेश यादव की मांग, रैली कराने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्ध कराने में मदद करे चुनाव आयोग

Posted by - January 8, 2022 0
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर चुनाव आयोग वर्चुअल रैली कराने की बात कहेगा तो हम मांग करेंगे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *