मुंबई में ऑटो के अंदर महिला से दुष्कर्म, दो महीने बाद डॉक्टर की वजह से खुला राज

96 0

मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ड्राइवर पर आरोप है कि उसने महिला के साथ ऑटो के अंदर दुष्कर्म किया। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के आरे कॉलोनी इलाके में ऑटो ड्राइवर ने 20 साल की महिला पर पहले हमला किया और फिर बलात्कार किया। आरोपी ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम इंद्रजीत सिंह है। उसने महिला से दुष्कर्म करने से पहले रिक्शा के अंदर महिला के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने पीड़िता को किसी से कुछ ना कहने की धमकी भी दी।

ड्राइवर पर आरोप है कि उसने पीड़िता को चुप रहने की धमकी दी थी। मामला का खुलासा तब हुई जब महिला के पेट से ऑपरेशन वाली जगह पर खून आने लगा। असल में दो महीने पहले ही महिला ने सी-सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। दुष्कर्म होने के बाद उसके पेट से खून आने लगा। यह देखकर घरवाले घबरा गए और महिला को लेकर अस्ताल पहुंचे। वे महिला को उसी अस्पताल में ले गए जहां सर्जरी के जरिए उसकी डिलीवरी हुई थी।

डॉक्टर ने महिला के पेट पर चोट के निशान देखे। उन्होंने जब इस बारे में पूछताछ की तो महिला ने उनसे अपनी आपबीती बता दी। इसके बाद महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी मौसी से मिलने के लिए नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर गई थी। जब उसने मुंबई लौटने के लिए एक ऑटोरिक्शा बुक किया तो उसका सामना आरोपी से हुआ।

घटना को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश भाग गया आरोपी

महिला को गोरेगांव जाना था मगर ड्राइवर उसे आरे कॉलोनी में एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने उसे चुप रहने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की और बलात्कार किया। अपराध के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भाग गया। जांच में जुटी पुलिस ने ऑटोरिक्शा के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन एक अलग ड्राइर ऑटो चला रहा था।

इससे पुलिस को उत्तर प्रदेश में इंद्रजीत सिंह का पता लगाने और पकड़ने में मदद मिली। अपराधी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे वापस मुंबई लाया गया। पुलिस सोमवार यानी आज अदालत में उसे पेश करेगी। अब देखना है कि आरोपी को क्या सजा मिलती है?

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Posted by - May 21, 2022 0
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल को 50 हजार रुपए के मुचलके और इतनी ही…

भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस DY चंद्रचूड़ ने ली शपथ, लगभग दो साल का होगा कार्यकाल

Posted by - November 9, 2022 0
भारत को आज 50वां मुख्य मुख्य न्यायधीश मिला। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश…

BJP में शामिल हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल, कभी ऐसे मिला था फिल्म का ऑफर

Posted by - February 7, 2022 0
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ समेत 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *