साउथ अफ्रिका से जबलपुर पंहुची महिला हुई गायब, Omicron वैरिएंट के चलते शहर भर में तलाश रहे हैं अधिकारी

468 0

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक अफ्रीकी महिला की जबरदस्त तलाश हो रही है। कोरोना के नए वैरिएंट से पहले से ही अलर्ट पर चल रहे प्रशासन को जैसे ही महिला के गायब होने की खबर मिली, उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

महिला साउथ अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर पहुंची थी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने महिला की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। रविवार को जबलपुर में जिला प्रशासन ने दावा किया कि महिला कथित तौर पर 18 नवंबर को जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर पहुंची थी और तब से लापता है।

प्रशासन ने लापता महिला के बारे में जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उधर इस महिला के बारे में एयर इंडिया से भी संपर्क किया गया है, एयरलाइन ने जल्द ही महिला की पूरी जानकारी प्रशासन को देने का वादा किया है। एयर इंडिया की फ्लाइट से ही महिला जबलपुर पहुंची थी।

इस विमान में सवार सभी यात्रियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विमान में सवार सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक टीमों ने महिला की तलाश में शहर के होटलों और गेस्ट हाउसों की तलाशी ली, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। महिला की पहचान बोत्सवाना के 24 वर्षीय खुमो ओरमीत सेलिन के रूप में हुई है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 18 नवंबर को जबलपुर पहुंची थी।

सरकार ने रविवार को ओमिक्रॉन के डर के बीच, नए कोविड वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा पालन किए जाने वाले नए दिशानिर्देशों को जारी किया है। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गहन नियंत्रण, सक्रिय निगरानी, बढ़ी हुई परीक्षण, हॉटस्पॉट की निगरानी, टीकाकरण के कवरेज में वृद्धि और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में मिले इस नए कोरोना वैरिएंट को काफी खतरनाक बताया जा रहा है। डेल्टा से ज्यादा खतरनाक यह कोविड वायरस तेजी से फैलता है और टीके का इसपर खास असर देखने को अभी तक नहीं मिला है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

BJP नेता गजेंद्र झा बोले- जीतन राम मांझी की जीभ काटकर लाने वाले को मैं 11 लाख रुपए का इनाम दूंगा

Posted by - December 21, 2021 0
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान देने के बाद अब मामला बढ़ता जा रहा…

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 सहयोगी गिरफ्तार, हथियार जब्त

Posted by - March 18, 2023 0
पंजाब पुलिस के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती देने वाले वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर…

MP में दर्दनाक हादसाः अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच भागने लगे तीमारदार, काल के गाल में समाए 10 लोग

Posted by - August 1, 2022 0
जबलपुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। वहां के दमोहनाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशिएलिटी में आग लग…

हिंदू धर्मगुरु कालीचरण महाराज फिर गिरफ्तार, महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला

Posted by - January 20, 2022 0
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *