योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, सपा में शामिल

257 0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया है। मौर्य अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मौर्य की सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ तस्वीर सामने आई है। मौर्य का कहना है कि यूपी की सरकार में उनकी उपेक्षा हुई। मौर्य ने कहा, ‘मैंने विपरीत हालात में काम किया। इस सरकार में किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा हुई।’ मौर्य पूर्वांचल के पड़रौना सीट से विधायक हैं। ऐसी चर्चा है कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद मौर्य ने अपना इस्तीफा दिया है।

भाजपा में ओबीसी का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पूर्वांचल में मौर्य का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। मौर्य का इस्तीफा भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है।

अखिलेश ने मौर्य का स्वागत करते हुए किया ट्वीट
स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलने के बाद फोटो जारी करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा। बाइस में बाइसाइकिल।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बिहार में डिप्टी सीएम समेत 10 BJP नेताओं को दी गई ‘Y’ कटैगरी की सुरक्षा

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बिहार के कई हिस्सों में लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों…

संयुक्त किसान मोर्चा ने पेश किया आंदोलन के एक साल का लेखा जोखा- 81 लाख से ज्यादा खर्च हुए लाइट एंड साउंड पर, करीब 18 लाख का पी गए पानी

Posted by - December 6, 2021 0
किसान आंदोलन की फंडिंग को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को अपने खर्च…

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुंबई पुलिस के दफ्तर पहुंचे पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, वकील बोले- जान का खतरा है

Posted by - November 25, 2021 0
मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह गुरुवार को शहर…

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह सस्पेंड

Posted by - December 2, 2021 0
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है.सूत्रों के अनुसार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *