ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, नौसेना की ताकत बढ़ी

546 0

भारतीय नौसेना के सूत्र के मुताबिक भारत ने आज पश्चिमी तट पर भारतीय नौसेना के विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। बताया जा रहा है कि मिसाइल के ‘सी-टू-सी’ वेरिएंट (Sea To Sea Varient) का अधिकतम सीमा पर टेस्ट किया गया और इसने सटीक सटीकता के साथ एक जहाज को निशाना बनाया।

इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। यह 10 मीटर की ऊँचाई पर उड़ान भर सकती है और रडार की पकड में नहीं आती। ब्रह्मोस युद्धपोतों का मुख्य स्ट्राइक हथियार होगा, जो नौसेना के कई युद्धपोतों पर पहले से ही तैनात है।

ब्रह्मोस अमरीका की टॉम हॉक से लगभग दुगनी अधिक तेजी से वार कर सकती है, इसकी प्रहार क्षमता भी टॉम हॉक से अधिक है।

ब्रह्मोस एक कम दूरी की रैमजेट, सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल

इसे पनडुब्बी से, पानी के जहाज से, विमान से या जमीन से भी छोड़ा जा सकता है। रूस की एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया तथा भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने संयुक्त रूप से इसका विकास किया है। यह रूस की पी-800 ओंकिस क्रूज मिसाइल की प्रौद्योगिकी पर आधारित है। ब्रह्मोस के समुद्री तथा थल संस्करणों का पहले ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है तथा भारतीय सेना एवं नौसेना को सौंपा जा चुका है।ब्रह्मोस भारत और रूस के द्वारा विकसित की गई अब तक की सबसे आधुनिक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली है और इसने भारत को मिसाइल तकनीक में अग्रणी देश बना दिया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Elections के बीच संत की जयंतीः PM मोदी से लेकर CM योगी तक पहुंचे रविदास मंदिर, चन्नी ने प्रियंका-राहुल से पहले जा टेका मत्था

Posted by - February 16, 2022 0
देशभर में 16 फरवरी को रविदास जयंती मनाई जा रही है। चुनावी घमासान के बीच रविदास जयंती पर कांग्रेस के…

घरेलू के बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, जानिए कितना हुआ सस्ता

Posted by - September 1, 2023 0
केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 200 रुपए की कटौती…

ICHR में बंद किया गया राष्ट्रगान, हटाई गईं भारत माता और दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीरें

Posted by - February 25, 2023 0
भारतीय इतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) में पिछले छह महीने से हर दिन कर्मचारी एक जगह जमा होकर राष्ट्र गान गाते…

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से मिले अमरिंदर सिंह, पत्रकारों से कहा- पंजाब में बनाएंगे सरकार

Posted by - November 29, 2021 0
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी नई पार्टी के लिए सदस्यता अभियान बहुत अच्छा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *