भारत के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है। आधार सिर्फ आपका पहचान पत्र ही नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी की स्कीम का फायदा उठाने तक किया जाता है। भारतीय नागरिकों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार जारी किया जाता है। आधार ग्राहकों की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव प्रयास करती है। इसी कड़ी में अब यूआईडीएआई ने एक अलर्ट जारी किया है।
क्या 10 साल पुराना है आपका आधार?
अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना हो गया है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। ऐसा इसलिए क्योंकि यूआईडीएआई ने उन लोगों से अपने दस्तावेजों और जानकारी को अपडेट करने का आग्रह किया जिन्होंने अपना आधार 10 साल पहले बनवाया था और उसके बाद इसे कभी अपडेट नहीं कराया।
कैसे अपडेट होगी जानकारी?
इस संदर्भ में आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जानकारी अपडेट करने का काम ऑनलाइन या आधार सेवा केंद्रों पर जाकर दोनों तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि संस्था ने इसे अनिवार्य नहीं बताया है। यूआईडीएआइई ने इस संबंध में आधार यूजर्स को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है। आधार यूजर्स प्रसनल पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता हैं।
आधार अपडेट करने से क्या होगा?
लोगों द्वारा आधार नंबर का इस्तेमाल कई सरकारी योजनाओं और सर्विस का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। यूआईडीएआइई ने कहा है कि इन योजनाओं और सर्विस का लाभ उठाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत जानकारी से आधार डाटा को अपडेट रखना है। इससे आधार प्रमाणीकरण और वेरिफिकेशन में कोई असुविधा नहीं होगी।