केरल नरबलि केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के कहने पर लाश के टुकड़ों को पकाकर डॉक्टर दंपती ने खाया भी था

427 0

घर में धन-संपत्ति आए इसलिए केरल के एक डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की बलि दे दी। नरबलि के बाद डॉक्टर दंपती ने तांत्रिक के कहने पर महिलाओं की लाश के साथ भी दरिंदगी की। केरल पुलिस आज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दंपती ने महिलाओं की गला रेतकर हत्या की। फिर तांत्रिक के कहने पर महिलाओं के खून को घर में दीवारों पर छिड़का। इतना ही महिलाओं के लाश के टुकड़ों को पकाकर दोनों ने खाया भी।

दिल दहला देने वाली इस घटना के पीछे मुख्य साजिशकर्ता मो. शफी नामक तांत्रिक हैं। इसी ने महिलाओं से दोस्ती कर पहले उन्हें विश्वास में लिया और फिर उसका अपहरण कर नरबलि दिलवा दी। मामले में पुलिस ने मो. शफी, डॉक्टर भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि आधुनिकता के इस दौर में भी अधविश्वास को बढ़ावा देने दिल दहला देने वाली यह घटना केरल के पथानामथिट्टा जिले की है।

एक घर से दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले

आज यहां के तिरुवल्ला से पुलिस ने एक घर के अंदर दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर दंपती को तांत्रिक ने यह पट्टी पढाई थी कि महिलाओं की बलि देने से घर में धन-संपत्ति बढ़ेगी। इसके बाद मुस्लिम तांत्रिक मो. शफी के कहने पर डॉक्टर भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार कर लिया है।

26 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस के अनुसार काले जादू के चक्कर में ‘मानव बलि’ दी गई। इस केस में गिरफ्तार डॉक्टर दंपती और तांत्रिक मो. शफी को एर्नाकुलम की सत्र अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 26 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन पर मानव बलि का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले महिलाओं की हत्या की और फिर उनके शवों के कई टुकड़े कर उन्हें तिरुवल्ला के पास एक घर में दफना दिया।

52 और 50 साल की दो महिलाओं की दी गई बलि

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काले जादू के चक्कर में इन महिलाओं की बलि दी गई। आरोपियों ने धनवान बनने के लिए पूजा की थी, बलि के लिए इन महिलाओं से दोस्ती की गई और फिर अपहरण कर बलि दे दी। मृतकों की पहचान कदवंथरा निवासी पद्मम (52) और कालड़ी निवासी रोसिली (50) के रूप में हुई है। दोनों 26 सितंबर से लापता थीं।

पुलिस ने आरोपी को साइको बताया, तांत्रिक मुख्य साजिशकर्ता

मामले की जानकारी देते हुए कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि हमने शफी से पहले पूछताछ की थी, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हम घटनास्थल तक पहुंचे। शफी ही मुख्य साजिशकर्ता व आरोपी है। पुलिस ने बताया कि साजिश रचने वाला शख्स मानसिक तौर पर एक विकृत इंसान है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मौत के घाट उतारने से पहले दोनों महिलाओं से दुष्कर्म तो नहीं किया गया है।

भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने घटना को बताया अमानवीय

इधर इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने वाम मोर्चा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना को अमानवीय बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। यह घटना न केवल महिला विरोधी है, बल्कि पर्दे के पीछे माकपा वर्कर व कट्टरपंथी हो सकते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नगालैंड में पहली बार किसी महिला ने जीता विधानसभा चुनाव, जानें कौन हैं हेकानी जखालू

Posted by - March 2, 2023 0
नगालैंड राज्य के जन्म से ही नगालैंड विधानसभा में आज तक कोई भी महिला जनप्रतिनिधि नहीं चुनी गई। सन 1963…

राहुल गांधी की सजा के खिलाफ, विजय चौक तक आज कांग्रेस का मार्च, विपक्षी दलों का मिला साथ

Posted by - March 24, 2023 0
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को गुजरात के सूरत की कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा…

पीएम मोदी का संबोधन : राजस्थान जितना विकसित होगा उतना ही भारत के विकास को गति मिलेगी

Posted by - May 10, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार सुबह मेवाड़ की धरा पर उतरे। मोदी विशेष विमान से सुबह उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *