AAP की डॉ. शैली ओबरॉय फिर बनीं दिल्ली की मेयर, BJP ने उम्मीदवारों के नाम लिए वापस

152 0

आम आदमी पार्टी (AAP) की डॉ. शैली ओबरॉय फिर से दिल्ली की मेयर चुनी गई हैं। बुधवार को दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वोटिंग से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ने से अपने आप को किनारा कर लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय फिर से दिल्ली नगर निगम की मेयर चुन ली गईं। आप के मोहम्मद इकबाल को फिर से दिल्ली का डिप्टी मेयर चुन लिया गया है। इन दोनों ने 22 फरवरी को हुए चुनाव में भारी फजीहत के बाद जीत हासिल की थी। तब उनका कार्यकाल सिर्फ 38 दिनों का था। जिसके खत्म होने पर बुधवार 26 अप्रैल को फिर से चुनाव होनी थी। इस चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले बीजेपी ने अपनी दावेदारी छोड़ दी। ऐसे में आप के दोनों प्रत्याशी निर्विरोध मेयर और डिप्टी मेयर चुन लिए गए।

नाम वापस लेते हुए भाजपा ने लगाया यह आरोप

भाजपा ने मेयर चुनाव के लिए शिखा राय को अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बुधवार को वोटिंग से ठीक पहले भाजपा ने शिखा राय और डिप्टी मेयर पद के कैंडिडेट का नाम वापस ले लिया। इससे डॉ. शैली ओबरॉय दोबारा मेयर बनीं। प्रत्याशियों का नाम वापस लेते समय भाजपा ने आरोप लगाया कि आप संविधान के तहत काम नहीं कर रही है। लाख कोशिशों के बाद भी स्थायी समिति और वार्ड समिति का गठन नहीं हो पा रहा है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

हमारे किसी सैनिक की मृत्यु नहीं, न ही कोई गंभीर रूप से घायल, तवांग झड़प पर लोकसभा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Posted by - December 13, 2022 0
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath…

ओवैसी के हिंदू विरोधी बयानों से आहत था, इसलिए चला दी गोली, ओवैसी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शख्स का बयान

Posted by - February 4, 2022 0
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में…

चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग के लिए Chandrayaan-3 तैयार, लैंडिंग प्लान में 80 फीसदी किया गया बदलाव

Posted by - August 23, 2023 0
देश का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। बस चंद घंटों बाद भारत रचेगा इतिहास।…

कुत्ते की वफादारी, घरवालों की जान बचाने के लिए सांप से की जबरदस्त लड़ाई, VIDEO

Posted by - November 5, 2022 0
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पालतू डॉग ने अपनी जान पर…

राज्यसभा में सवाल पूछने पर भड़की स्मृती ईरानी बोली- राहुल गांधी ने मणिपुर में लगाई आग

Posted by - July 26, 2023 0
मणिपुर में हो रही हिंसा की घटना को लेकर सवाल पूछने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार को राज्यसभा में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *