जन्मदिन पर नरेंद्र मोदी को ‘गरीबों का मसीहा’ बताने का चलेगा अभियान, बीजेपी ने बनाया है तीन हफ्ते का ये प्लान

317 0

देश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा और ‘उपलब्धियों’ के प्रचार के लिए भाजपा तीन सप्ताह का बड़ा अभियान चलाने वाली है। 14 करोड़ राशन बैग से लेकर देशभर के बूथों से ‘थैंक यू मोदी जी’ वाले 5 करोड़ पोस्टकार्ड भी इसमें शामिल होंगे। 71 ऐसी जगहों की पहचान की गई है जहां नदियों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा वीडियो के जरिए मोदी सरकार के कामों का गुणगान किया जाएगा।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिन है। इसके साथ ही उनके प्रशासनिक जीवन के 20 साल भी पूरे हो रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद से प्रधानमंत्री बनने तक की बड़ी बातों को वीडियो के जरिए दिखाया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा के सभी सोशल कैंपेन का मुख्य चेहरा पीएम मोदी ही रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही दिखाया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान किए गए कामों को श्रेय भी प्रधानमंत्री को दिया जाएगा।

पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि गांधी जयंती (2 अक्टूबर) से दीन दयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितंबर) तक कुछ न कुछ सामाजिक कार्य करते रहें। बता दें कि पिछले साल पार्टी ने ‘सेवा सप्ताह’ चलाया था और इस बार इसे बढ़ाकर ‘सेवा और समर्पण अभियान’ का नाम दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोरोना की दूसरी लहर के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं पर मिट्टी डालकर उपलब्धियों पर फोकस करना भी है। कोरोना वैक्सिनेशन के आंकड़ों के जरिए भी मोदी सरकार के प्रयासों का बखान किया जाएगा।

क्या है भाजपा का पूरा प्लान

हाल की ही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस अभियान के मुख्य बिंदु बताए थे। इनमें प्रमुख हैं-

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले 14 करोड़ राशन बैग बांटे जाएँगे। प्रधानंत्री करीब कल्याण योजना के तहत 5 किलो राशन वाले बैग लोगों को दिए जाएँगे। अब तक भाजपा शासित प्रदेशों में कुल 2.16 करोड़ बैग बांटे जा चुके हैं।
महामारी के दौरान सुविधान पाने वाले लाभार्थियों का ‘थैंक यू मोदी जी’ वाला वीडियो दिखाया जाएगा।
देशभर में बूथ लेवल से ‘थैंक यू मोदी जी’ वाले 5 करोड़ पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन है इसलिए 71 जगहों पर नदियों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।
जिन्हें कोरोना की वैक्सीन लग गई है, उनका वीडियो प्रसारित किया जाएगा।
राज्य और जिले के स्तर पर आयोजित किए गए बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनार की झलिकियां दिखाई जाएंगी साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की राजनीतिक यात्रा पर वीडियो जारी किया जाएगा।
जानेमाने लेखकों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, इसमें क्षेत्रीय बोली-भाषा के लेखक भी शामिल होंगे।
कोरोना की वजह से जो बच्चे अनाथ हो गए हैं उनको पीएम केयर फंड से मदद देने के लिए रजिस्ट्रेशन अभियान चलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी को मिले सम्मान प्रतीक चिह्नों की नीलामी के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

बैठक में सिंह ने कहा कि पीएम की तस्वीर वाले बैग बांटने से उनकी ‘गरीबों की मसीहा वाली छवि मजबूत होगी।’ उन्होंने कहा कि यह बैग जब लोगों के घर तक पहुंचेगा तो इसे महिलाएं भी संभालकर रखेंगी और सब जगह बीजेपी-बीजेपी ही दिखेगा। उन्होंने कहा, ‘कार्यकर्ता वीडियो क्लिप को सर्कुलेट करें। टीकाकरण के भी और राशन बैग के भी कि प्रधानमंत्री ने बहुत बड़ा काम किया है।’

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्माइल प्लीज’, अब रोवर प्रज्ञान ने खींची लैंडर की तस्वीर, चंद्रमा पर मजबूती के साथ खड़ा है अपना ‘विक्रम

Posted by - August 30, 2023 0
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर की नई तस्वीर जारी की। इसरो ने कहा कि…

सीएम योगी के निर्देश, 22 जून तक बिजली कटौती पर रोक, बेवजह शटडाउन किया तो होगी कार्रवाई

Posted by - June 14, 2023 0
भीषण गर्मी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है।…

‘गांधी के सपने को पूरा करने का आ गया समय’, गुजरात में बोले योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 3, 2022 0
गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है, जिसके कारण सभी पार्टियां तेजी से चुनाव प्रचार…

परमवीरों के नाम 21 द्वीप, पीएम मोदी बोले- पीढ़ियां याद रखेंगी आज का दिन

Posted by - January 23, 2023 0
पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में अंडमान और निकोबार के इक्कीस बड़े अज्ञात द्वीपों का नाम परमवीर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *