कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

100 0

कर्नाटक में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। शनिवार (27 मई) सुबह 11.45 बजे राजभवन में 24 मंत्रियों वाले पूर्ण राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कर्नाटक के नव निर्वाचित विधायक के. वेंकटेश, डॉ. एच. सी. महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, के. एन. राजन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही विधायक एच. के. पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन. चेलूनारस्वामी ने मंत्री पद की शपथ ली।

Karnataka: इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक एस. एस. मल्लिकार्जुन, टी. एस. संगप्पा, डॉ. एस.आर. पाटिल, मंकल वैद्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक दिनेश गुंडू राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, टी. आर. बालप्पा ने मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्रियों की लिस्ट में एन बोसेराजू का नाम शामिल

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार रात राज्यपाल के कार्यालय में नए मंत्रियों की सूची भेजी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंत्रियों को चुनते समय सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए सभी जातियों और क्षेत्रों को समान प्रतिनिधित्व देने के मानदंडों का पालन किया है।

मंत्रियों की सूची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के पूर्व पदाधिकारी एन बोसेराजू का नाम आश्चर्यजनक रूप से शामिल है। बोसेराजू विधान परिषद या विधानसभा के सदस्य नहीं हैं लेकिन राज्य कांग्रेस और आलाकमान के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क हैं।

मंत्रियों की सूची में एकमात्र महिला मंत्री

मंत्रियों की सूची में आठ लिंगायत शामिल हैं, जिनमें एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर शामिल हैं। अनुसूचित जाति (SC) समुदायों से सात, पांच वोक्कालिगा, दो मुसलमान, अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों से तीन, एक मराठा सहित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समूहों से 6, एक ब्राह्मण, एक ईसाई और एक जैन मंत्री को कैबिनेट में जगह दी गयी है।

नए मंत्रियों में से 12 के पास मंत्री पद का कोई पूर्व अनुभव नहीं

कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव, जो प्रारंभिक सूची का हिस्सा नहीं थे उन्हें भी अंतिम सूची में जगह मिली है। शनिवार को 24 नए मंत्रियों को शामिल करने से कर्नाटक में कांग्रेस मंत्रिमंडल की ताकत 34 मंत्रियों की पूरी क्षमता तक पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी 24 कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शामिल नए मंत्रियों में से 12 के पास मंत्री पद का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। इनमें के वेंकटेश, के एन राजन्ना, एस एस मल्लिकार्जुन, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, एन एस बोसेराजू, बैराथी सुरेश, मधु बंगारप्पा, डॉ एम सी सुधाकर, आरबी थिम्मापुर और बी नागेंद्र शामिल हैं।

8 मंत्री पहले ले चुके हैं शपथ

सूची में शामिल दिग्गज नेताओं में एच के पाटिल, डॉ एच सी महादेवप्पा, ईश्वर खांद्रे, शरणबसप्पा दर्शनापुर और शिवानंद पाटिल हैं। रविवार को विभागों पर फैसला होने की उम्मीद है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद 20 मई 2023 को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई थी।

इन लिंगायत और वोक्कालिगा नेताओं को मिली जगह

बेंगलुरु क्षेत्र के छह मंत्री रामलिंगा रेड्डी, के जे जॉर्ज (सर्वगणनगर), बीजेड ज़मीर अहमद (चामराजपेट), कृष्णा बायरेगौड़ा , बयारथी सुरेश (हेब्बल), और दिनेश गुंडू राव (गांधी नगर) हैं। लिंगायत समुदाय के नए मंत्रियों में लक्ष्मी हेब्बलकर, शिवानंद पाटिल, ईश्वर खंड्रे, शरण प्रकाश पाटिल, शरणबसप्पा दर्शनापुर और एस एस मल्लिकार्जुन हैं।

वोक्कालिगा समुदाय के नए मंत्री एन चेलुवाराया स्वामी, के वेंकटेश, डॉ एम सी सुधाकर और कृष्णा बायरेगौड़ा हैं। डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार भी वोक्कालिगा समुदाय से हैं।

मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य समुदाय

एससी समूहों के नए मंत्री शिवराज तंगाडगी, रुद्रप्पा लमानी , एच सी महादेवप्पा और आरबी थिम्मापुर हैं। कांग्रेस ने पहले तीन दलित नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। वे जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा और प्रियांक खड़गे हैं। एसटी समुदायों के नए मंत्री के एन राजन्ना (मधुगिरी विधायक) और बी नागेंद्र (बेल्लारी ग्रामीण) हैं। ये दोनों वाल्मीकि नायक समुदाय से हैं। ओबीसी समूह से नए मंत्री बैराथी सुरेश, मंकल वैद्य, मधु बंगारप्पा, संतोष लाड और एन एस बोसेराजू हैं। CM सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से आते हैं।

मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य समुदायों में रहीम खान जो मुस्लिम हैं, जैन समुदाय से डी सुधाकर और दिनेश गुंडु राव जो एक ब्राह्मण हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी जिन्हें 20 मई को शामिल किया गया था, रेड्डी समुदाय से हैं और के जे जॉर्ज ईसाई हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

‘बीजेपी से मिले हुए थे मांझी, हमारी बातें बीजेपी तक पहुंचाते थे’, नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Posted by - June 16, 2023 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) का जीतन राम मांझी पर बड़ा बयान सामने आया है। जीतनराम…

मजदूर के खाते में पहुंचे 200 करोड़, खुशी के बजाय दहशत में जी रहा परिवार, जानिए पूरा मामला

Posted by - September 7, 2023 0
हरियाणा के चरखी-दादरी का रहने वाला एक मजदूर तब मुसीबत में पड़ गया जब उसके खाते में अचानक से 200…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *