Padma Awards: जेटली और सुषमा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, 141 लोग पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, देखें लिस्ट

262 0

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ( Ramnath Kovind ) ने राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार ( Padma Award ) से सम्मानित किया। देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया गया।

इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

साल 2020 के लिए इन्‍हें मिला पद्म भूषण

पद्म पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं
राष्ट्रपति भवन में सोमवार को वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।

अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया। उनकी बेटी ने ये पुरस्कार ग्रहण किया।

वर्ष 2021 के लिए इन्‍हें मिला पद्म विभूषण
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी, तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला), मौलाना वहीदुद्दीन खान, डॉ. बेला मोन्नपा हेगड़े, बीबी लाल, अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी, कला के लिए सुदर्शन साहो

इन लोगों को 2021 के लिए मिला पद्म भूषण पुरस्कार
कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, (केरल), तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (असम), चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा (कर्नाटक), सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स (मध्य प्रदेश), नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस(उत्तर प्रदेश), राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (बिहार), केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स (गुजरात), कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद(उत्तर प्रदेश), रजनीकांत देवीदास, उद्योग(महाराष्ट्र), तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस सहमत नहीं, राहुल गांधी बोले- हमें सेना पर पूरा भरोसा

Posted by - January 24, 2023 0
सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान से शुरू हुए विवाद पर अब राहुल गांधी भी खुलकर…

2014 के बाद मोदी सरकार में 6000 आतंकियों ने किया सरेंडर- बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Posted by - December 19, 2022 0
भाजपा की नजर इस वक्त नॉर्थ ईस्ट राज्यों पर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेघालय और त्रिपुरा का…

राज्यसभा चुनावः राजस्थान में MLA शोभारानी को BJP से झटका, क्रॉस वोटिंग को लेकर कर दी गईं सस्पेंड, पति थे BSP के विधायक

Posted by - June 11, 2022 0
राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर हुई वोटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चार में से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *