नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है ये पार्टी का 137वां स्थापना दिवस है, इस क्रम में देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और कई जगह कार्यक्रम किए जाएंगे, वहीं मुंबई दिल्ली आदि बड़े शहरों में पार्टी के कई कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित होंगे, दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह पहुंची।
पार्टी कार्यालय पर सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी का झंडा (Congress Flag) फहरा रही थीं, इसी दौरान अचानक से वो झंडा फहरने के बजाय तेजी के साथ नीचे सोनिया गांधी के हाथों में आ गिरा, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
गौर हो कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी इसके संस्थापकों में ए. ओ. ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 19वीं सदी के आखिर में और शुरूआत से लेकर मध्य 20वीं सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केंद्रीय भागीदार बनी