बलिया में प्रियंका गांधी का रोड शो, भाजपा-सपा-बसपा पर बरसीं

232 0

भाजपा, सपा व बसपा को आइना दिखाते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, केंद्र की भाजपा सरकार ने जब देश की सरकारी संपत्तियों को ही बेच डाला तो वह युवाओं को रोजगार कहां से देगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, बिजली का बिल हाफ होगा। 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसानों को धान व गेहूं की कीमत ढाई हजार रुपए प्रति कुंतल दी जाएगी।

यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह पहुंची। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत पाठक चुनाव लड़ रहे हैं। पुनीत पाठक के समर्थन में निकाले गए रोड शो के लिए इस विधान सभा में वह पहली बार पहुंची प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को जिताने की अपील की। गांधी परिवार की बिटिया को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े थे। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था।

रोड़ शो में उमड़ी भीड़ को देखकर यूपी कांग्रेस ने एक ट्विट किया, जिसमें लिखा कि, ना कोई शक ना कोई शंका, बलिया में बज गया कांग्रेस का डंका। रोड़ शो में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्‍साह बढ़ाया।

धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता चाहती है भाजपा

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहाकि, भाजपा धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता में बने रहना चाहती है। देश में हर वर्ग की आय कम हो रही है। किसान, मजदूर व युवा सभी परेशान है। छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। भर्ती की परीक्षा तो होती है लेकिन भर्ती नहीं होती।

सिर्फ सड़कों पर उतरी है कांग्रेस
प्रियंका गांधी ने कहाकि, मायावती पांच साल तक घर से बाहर ही नहीं निकली हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। हाथरस हो या लखीमपुर भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ही सड़कों पर उतरी है।

बड़े उद्योगपतियों को बेची जा रही है देश की संपत्ति
सरकार पर आरोपो की बरिश करते हुए प्रियंका गांधी ने कहाकि, प्रदेश में नौजवान पलायन कर रहे हैं। बड़े उद्योगपतियों को देश की संपत्ति बेची जा रही है। 30 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। दोपहर दो बजे तक बांसडीह का रोड शो खत्म होने के बाद प्रियंका रतसर के लिए रवाना हो गईं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ओडिशा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष माझी ने ही छोड़ दी पार्टी, जानिए क्या कहा

Posted by - October 22, 2021 0
देश के कई राज्यों में आंतरिक कलह का सामना कर रही कांग्रेस ( Congress ) को एक और बड़ा झटका…

अदाणी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कल करेगी CJI बेंच सुनवाई

Posted by - February 9, 2023 0
Adani Group पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जारी होने के बाद से जहां अदाणी के शेयरों में लगातार उतार-चढ़ाव हो…

कैबिनेट का बड़ा फैसला, हिंदुस्तान जिंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

Posted by - May 25, 2022 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कैबिनेट ने हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)…

काशी में गृह मंत्री: अमित शाह और सीएम योगी ने महामना को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा चुनावों की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 12, 2021 0
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे वाराणसी…

उद्धव ठाकरे को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, धनुष तीर चुनाव चिन्ह को फ्रीज करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज

Posted by - November 15, 2022 0
दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट (Shiv Sena) की याचिका…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *