स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रही। रविवार यानी 6 फरवरी को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं आज यानी गुरुवार को लता मंगेशकरके परिवार वालों ने दीदी की अस्थियों का विसर्जिन किया। करीब 7 दशक तक देश की 5 पीढ़ियों में सुरों की मिठास घोलने वाली लता मंगेशकर 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं।
भारत की सुरीली आवाज की दुनिया को वीरान कर गईं लता मंगेशकर के निधन के बाद से ही उनके चाहने वाले दुखी हैं। भारत रत्न गायिका का मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों की भीड़ लता के अंतिम संस्कार में उमड़ी थी। सोमवार यानी 7 फरवरी को लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ उनकी अस्थियां लेने शिवाजी पार्क पहुंचे थे। यहां पूरे विधि विधान के बाद लता मंगेशकर की अस्थियों को 3 कलश में रखकर आदिनाथ का सौंप दिया गया था।