दिलीप टिर्की को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया

242 0

हॉकी इंडिया (एचआई) को आखिरकार अपना प्रमुख मिल गया है। हॉकी इंडिया के चुनाव संपन्न होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बन गए हैं।

दिलीप टिर्की भारत के पूर्व हॉकी कप्तान होने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वो अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपनेे 15 साल लंबे करियर में 412 मुकाबले खेले।

दिलीप ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ट्वीट करके पारदर्शी चुनाव कराने के लिए खुशी जाहिर की और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

ओडीशा के दिलीप टिर्की जहां हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने हैं, वहीं आसिमा अली उपाध्यक्ष (महिला) और एसवीएस सुब्रमन्या उपाध्यक्ष (पुरुष) और भोला नाथ सिंह महासचिव बने हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Ind Vs NZ Test: रोहित, पंत और बुमराह को आराम, पहले टेस्ट में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे रहाणे

Posted by - November 12, 2021 0
उपकप्तान अजिंक्य रहाणे कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में भारतीय टीम की…

भारत-पाकिस्तान मैच में अंपायर ने किया ब्लंडर, 7 गेंद का ओवर, आखिरी पर लगा चौका

Posted by - February 13, 2023 0
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार आगाज किया है. भारत ने रविवार को न्यूलैंड्स…

रमीज राजा अचानक पीसीबी प्रमुख के पद से बर्खास्त, नजम सेठी ने संभाली कमान

Posted by - December 21, 2022 0
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अचानक रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *