लड़के ने बनाई 6 सीटर वाली साइकिल, हैरान हो आनन्द महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, लोगों ने की तारीफ

152 0

उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया खूब एक्टिव रहते हैं। वह कई ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जो देखते – देखते वायरल (Viral) हो जाता है। इस बीच उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक लड़के का वीडियो (Video) शेयर किया। जिसमें एक लड़के ने 6 सीटर वाली साइकिल बनाई है। ये वीडियो देखकर लड़के की खूब तारीफ कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया यह वीडियो

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने एक अनोखी इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। जिसपर 6 लोग बैठ सकते हैं। वहीं साइकिल बनाने वाले लड़के ने जानकारी दी है कि गाड़ी को बनाने में 12 हजार रुपये का खर्च आया है। इसे चार्ज करने में 10 रुपये का खर्च आता है और ये सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक चल सकती है।

उद्योगपति ने की तारीफ

इस वीडियो को शेयर कर उद्योगपति आंनद महिंद्रा ने लिखा कि, “छोटे-मोटे बदलावों के बाद इस गाड़ी को ग्लोबल स्तर पर काम में लाया जा सकता है। यूरोप के भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट पर गाड़ी को टूर बस की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मैं हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट के आविष्कारों को देखकर हैरान हो जाता हूं।”

यूज़र्स ने भी किए ऐसे कमेंट्स

@mayoordoc नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि ये गांव के लोगों के लिए बहुत काम आ सकती है। भारत में प्रतिभा की कोई कमी है है। शुभम नाम के एक यूज़र ने लिखा – ऐसे लोगों को और सुविधा देनी चाहिए, जिससे यह इस तरह की और चीज़ें भारत में विकसित कर सके। सुमन शुक्ला नाम की एक यूज़र ने कमेंट किया,”भारत के लोगों की दिमाग की जड़ काफी गहरी है, इनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता है।

आंनद महिंद्रा के ट्विटर पर हैं इतने फॉलोवर्स

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले आंनद महिंद्रा के ट्विटर पर करीब 10 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके द्वारा शेयर किये गए वीडियो को लाखों लोग देखते हैं और हजारों लोग उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। वह भारत की प्रतिभा पर बेहद ध्यान देते हैं और इस तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के जुलूस में फायरिंग और बमबाजी, गाड़ी में तोड़फोड़

Posted by - February 25, 2023 0
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के जुलूस में जमकर हंगामा हुआ है. शनिवार…

लंबे इंतजार और हंगामे के बाद आज दिल्ली को मिल सकता है नया मेयर, तीन बार टल चुका है चुनाव

Posted by - February 22, 2023 0
दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव कराने के MCD के तीन असफल प्रयासों के बाद दिल्ली मेयर चुनाव बुधवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *