योगी कैबिनेट का विस्तार, 7 नए मंत्रियों ने ली शपथ, जितिन प्रसाद के अलावा सभी को जानें

630 0

यूपी:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। 7 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार भी सरकार में शामिल हुए हैं।

यहां जानें सभी नए मंत्रियों के बारे में:

जितिन प्रसाद: जितिन प्रसाद की बात करें तो वे हाल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हैं। यूपी में ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। इससे पहले दो बार सांसद रहें, यूपीए एक और दो में केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रहें हैं। 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनें। 2008 में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाए गए।

पलटू राम: ये बलरामपुर सदर सीट से बीजेपी विधायक हैं। दलित समुदाय से आते हैं। पेशे से किसान हैं और पहली बार बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने 2007 में गोंडा के मनकापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर असफल चुनाव लड़ा था।

छत्रपाल सिंह गंगवार: छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गए थे। ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 65 साल के हैं। 1980 से RSS में हैं, RSS के प्रचारक रह चुके हैं।

संगीता बलवंत बिंद: ये गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं। पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं। पहली बार विधायक चुनी गई हैं। छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आईं। संगीता युवा नेता हैं और करीब 42 साल की हैं।

संजीव कुमार: संजीव कुमार उर्फ संजय सिंह गौड़ सोनभद्र जिले की ओबरा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। वे अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। पहली बार विधायक चुने गए हैं और बीजेपी के युवा नेता हैं और करीब 46 साल के हैं।

दिनेश खटीक: दिनेश खटीक मेरठ के हस्तिनापुर से पहली बार बीजेपी विधायक हैं। दलित समुदाय से आते हैं। वह छात्र जीवन से ही संघ और भाजपा से जुड़े रहे हैं। मेरठ के मवाना इलाके में खटीक का ईंट भट्ठा है।

धर्मवीर प्रजापति: धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं। जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने। ये पश्चिमी यूपी से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं। वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं सभी मंत्रियों को बधाई देता हूं ये सभी समाज के उन हिस्सों से आए हैं जिन्हें कोई नहीं पूछता था, बीजेपी ने उनको सम्मान और मंत्री परिषद में जगह दिया है। इन सभी 7 मंत्रियों के माध्यम से समाज की और अच्छे से सेवा हो पाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा नेता धर्मवीर सिंह ने कहा कि राज्यमंत्री का नाम आज हमें मिला है। वैसे हम संगठन के एक सिपाही हैं। हम सब मिलकर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में हम निश्चित रूप से 2022 में स्पष्ट रूप से सरकार बनाएंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विरोध के बाद जम्मू में एक साल से रह रहे लोगों को वोटर बनाने का फैसला वापस

Posted by - October 13, 2022 0
जम्मू और कश्मीर में गैर-भाजपा राजनीतिक दलों के भारी विरोध के बावजूद जम्मू प्रशासन ने उस आदेश को वापस ले…

घर-घर जाकर सिसोदिया और जैन की गिरफ्तारी का सच बताएंगे AAP विधायक, केजरीवाल की बैठक में फैसला

Posted by - March 1, 2023 0
दिल्ली की नई शराब नीति केस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली सरकार में उथलपुथल मची…

बुरी खबर- सीढ़ियों से गिरकर बुरी तरह घायल हुए Jubin Nautiyal, सिर में गंभीर चोट, कोहनी-पसली टूटी

Posted by - December 2, 2022 0
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) घर की सीढ़ियों से गिर गए, जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *