नीरज चोपड़ा सहित 12 खेल सितारों को राष्ट्रपति ने किया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

293 0

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में जैनविन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से इस साल कुल 12 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम को इसी साल बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था। ऐसे में नाम में बदलाव के साथ ही इतनी पड़ी संख्या में पहली बार खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

नीरज चोपड़ा ने इस साल अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वो भारतीय खेल इतिहास में ओलंपिक खेले में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे खिलाड़ी और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने थे।

ओलंपिक और पैरालंपिक में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों का रहा बोल-बाला
नीरज चोपड़ा के अलावा इस साल खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश, टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) शामिल हैं।

मिताली खेल रत्न पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर और छेत्री पहले फुटबॉल खिलाड़ी
वहीं भारतीय महिला टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज को भी इस बार खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो यह पुरस्कार हासिल करने वाली देश की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वहीं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। वो यह पुरस्कार जीतने वाले देश के पहले फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर खाई में गिरी मिनी बस, 8 यात्रियों की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने किया मदद राशि का ऐलान

Posted by - October 28, 2021 0
जम्मू कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के डोडा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुबह बड़ा हादसा हो गया।…

यूपी में छुपा था मध्य प्रदेश का शातिर बदमाश, योगी की पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

Posted by - March 16, 2023 0
मध्य प्रदेश का कुख्यात अपराधी आनंद यादव यूपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस…

Kerala: वायनाड में राहुल गांधी के ऑफिस पर हमला, तोड़फोड़ के बाद भागे हमलावर

Posted by - June 24, 2022 0
वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। कांग्रेस ने हमले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ…

छठ पूजा को लेकर दिल्ली में AAP और BJP में घमासान, केजरीवाल का 10 नवंबर को छुट्टी का ऐलान

Posted by - November 6, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठ पूजा (Chhath Puja) को लेकर घमासान मचा हुआ है। पिछले महीने ही दिल्ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *