नीरज चोपड़ा सहित 12 खेल सितारों को राष्ट्रपति ने किया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

291 0

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में जैनविन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार से इस साल कुल 12 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम को इसी साल बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया था। ऐसे में नाम में बदलाव के साथ ही इतनी पड़ी संख्या में पहली बार खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जा रहा है।

नीरज चोपड़ा ने इस साल अगस्त में टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वो भारतीय खेल इतिहास में ओलंपिक खेले में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे खिलाड़ी और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले एथलीट बने थे।

ओलंपिक और पैरालंपिक में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों का रहा बोल-बाला
नीरज चोपड़ा के अलावा इस साल खेल रत्न पुरस्कार हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, टोक्यो में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश, टोक्यो पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली महिला निशानेबाज अवनि लेखरा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) शामिल हैं।

मिताली खेल रत्न पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर और छेत्री पहले फुटबॉल खिलाड़ी
वहीं भारतीय महिला टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज को भी इस बार खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो यह पुरस्कार हासिल करने वाली देश की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वहीं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को भी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। वो यह पुरस्कार जीतने वाले देश के पहले फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

उत्तर प्रदेश: कन्‍नौज में अब पुष्‍पराज जैन के यहां छापेमारी, एक और इत्र कारोबारी के यहां भी चल रही रेड

Posted by - December 31, 2021 0
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आयकर विभाग ने एक और इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन के ठिकानों पर…

निक्की यादव मर्डर केस में अहम खुलासा- डाटा केबल से गला घोंटकर मारा, फिर दूसरी लड़की से शादी के लिए निकला

Posted by - February 15, 2023 0
निक्की यादव मर्डर केस में अहम खुलासा हुआ है. आरोपी साहिल ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर…

दिल्ली में एक और लड़की का मर्डर, खून से लथपथ मिली लाश, FSL और क्राइम टीम जांच में जुटी

Posted by - May 30, 2023 0
दिल्ली में एक महिला की संदिग्ध मौत (Mysterious Death) का मामला सामने आया है। यह घटना दिल्ली के सिविल लाइंस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *