ओमिक्रॉन ने बदले हालात – 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का फैसला टला

340 0

15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के फैसले को टाल दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा है कि वह इस बारे में अभी मंथन कर रहा है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाओं को वापस शुरू करने पर फैसला लेगा। आगे की तारीख पर हालात के मुताबिक फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा था कि कर्मिशियल अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को 15 दिसंबर से फिर से शुरू करने के मामले में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य-परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श किया गया था। इसके बाद यह निर्णय लिया गया था कि भारत से आने-जाने वाली वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 15 दिसंबर 2021 से फिर से शुरू की जा सकती हैं। गृह मंत्रालय देशों को तीन सूची तैयार करेगा। इसी आधार पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जाएगा। हालांकि, इसके बाद ओमिक्रॉन ने हालात ही बदल दिए।

हांगकांग और इज़राइल को भी जाेखिम वाले देशों में जोड़ा
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उन देशों की सूची में हांगकांग और इज़राइल को भी जोड़ दिया है, जहां से यात्रियों को आगमन के बाद परीक्षण सहित अतिरिक्त मापदंडों का पालन करना होगा। इनमें ब्रिटेन समेत यूरोपिय देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरिशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉम्ब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजराइल जैसे देश शामिल हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

तेलंगाना BJP अध्यक्ष बंदी संजय गिरफ्तार, हंगामा करने पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

Posted by - April 5, 2023 0
तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आधी रात को बंदी…

कांग्रेस विधायक का अजब रिकॉर्ड, 46 दिन में तीन बार बदली पार्टी और दोबारा BJP में हुए शामिल

Posted by - February 12, 2022 0
पंजाब में हरगोविंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लड्डी ने तो कम समय में पार्टी बदलने का एक अलग ही…

हरियाणा: हड़प्पा काल के 50 कंकाल मिले, डीएनए से खुलेंगे 7000 साल पुराने शहर के राज

Posted by - May 9, 2022 0
हरियाणा के हिसार स्थित राखीगढ़ी साइट पर करीब 7000 साल पुराने हड़प्पा कालीन शहर के दफन होने के राज खुलने…

कर्नाटक में BJP विधायक पर ग्रामीणों का हमला, कपड़े फाड़े, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Posted by - November 21, 2022 0
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर हमले की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *