सीएम फेस वाले बयान पर प्रियंका गांधी की सफाई, वो तो ऐसे ही..

512 0

शुक्रवार के दिन यूपी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस यूथ मैनिफेस्टो को जारी किया और नाम दिया भर्ती विधान का। घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया जिसमें एक सवाल था कि कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरा कौन है। उस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं खुद चेहरा हूं। उनके बयान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हुई तो शनिवार को उन्होंने यू टर्न लिया और कहा कि जो कुछ उन्होंने कहा था उसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया। वो कुछ और कहना चाहती थीं।

पार्टी तय करेगी सीएम का चेहरा
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम का चेहरा पार्टी तय करेगी। कांग्रेस पार्टी सीएम उम्मीदवारों को थोपती नहीं है। राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय जाति, सांप्रदायिकता पर आधारित मुद्दे उठा रहे हैं। यूपी के विकास की बात नहीं करना चाहते हैं। इससे प्रदेश की जनता का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है। विकास, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे ही कांग्रेस के मुख्य मुद्दे हैं।

गठबंधन का विकल्प खुला है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां तक गठबंधन का सवाल है बीजेपी को छोड़कर किसी से भी गठबंधन हो सकता है। लेकिन इसका फैसला नतीजों के बाद लिया जाएगा। जहां तक गठबंधन का सवाल है उसके लिए कांग्रेस की शर्त होगी जो युवाओं के रोजगार से भी संबंधित रहेगा।

रोजगार देने के मुद्दे पर योगी सरकार नाकाम
प्रियंका गांधी ने का कि योगी सरकार में ने बेरोजगारों और नौजवानों के लिए क्या किया है। चुनाव आने पर 25 लाख नौकरियां देने का दावा करते हैं। लेकिन ये नहीं बताया कि नौकरियां किस तरह देंगे।  कैसे लाएंगे और देंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने नौकरी का दावा हवा में नहीं किया। इस दिशा में हम कदम भी उठाएंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

माहवारी के दिनों में छुट्टी से संबंधित अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

Posted by - February 24, 2023 0
माहवारी के दिनों में स्कूल और वर्किंग प्लेस से छुट्टी के संबंध में दायर अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई…

पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ी, ऐश्वर्या राय को ईडी ने किया तलब

Posted by - December 20, 2021 0
नई दिल्ली : पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कर चोरी मामले में प्रवर्तन…

कमजोर हुआ चक्रवात असानी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

Posted by - May 12, 2022 0
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात असानी कमजोर होकर गहरे दबाब में बदल गया है। चक्रवात असानी बुधवार…

सोनम कपूर संग दिखे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर

Posted by - October 26, 2022 0
इस वक्त ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हर जगह चर्चा में हैं। क्योंकि ऋषि भारतीय मूल के हैं और…

जीएनएम के ग्यारहवें बैच के विदाई समारोह मे कुलपति डॉ गोपाल पाठक ने कहा- नर्सिंग का कार्य उत्कृष्ट

Posted by - September 28, 2022 0
रांची। महादेवी बिरला नर्सिंग इंस्टिट्यूट एंड क्लीनिकल टेक्नोलॉजी ए यूनिट ऑफ सरला बिरला यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में आज जीएनएम के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *