भारत विरोधी कंटेंट दिखाने पर IB मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 7 इंडियन और 1 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक

211 0

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए 7 भारतीय और 1 पाकिस्तानी YouTube न्यूज चैनल को IT नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया है। ब्लॉक किए गए YouTube चैनलों के 114 करोड़ से अधिक व्यूज और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि ब्लॉक हुए YouTube चैनलों द्वारा फेक और भारत विरोधी सामग्री फैलाई जा रही थी।

ब्लॉक किए गए चैनलों पर आरोप है कि ये भारत में दहशत पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने वाले कंटेंट लोगों को परोस रहे थे। इसके अलावा जो भी खबरें इनमें प्रसारित हो रही थीं वो असत्यापित थी।

इससे पहले भी हुई कार्रवाई:

इससे पहले इसी साल जुलाई में भी भारत सरकार ने 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि इन यूट्यूब न्यूज चैनलों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।

जुलाई में अनुराग ठाकुर ने बताया था कि पिछले दो साल में केंद्र सरकार की तरफ से 560 यूट्यूब यूआरएल को ब्लॉक किया गया। ब्लॉक किए गए इन यूट्यूब न्यूज चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 68 करोड़ से भी ज्यादा थी।

इस साल की शुरुआत में भी 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को केंद्र सरकार ने बंद किया था। इसमें भारत के 10 चैनल और पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले 6 यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल थे। इन चैनलों पर आरोप था कि ये नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे।ऐसे में आईटी एक्ट 2021 के तहत यह कार्रवाई की हुई थी।

इसके अलावा इसी साल 22 यूट्यूब न्यूज चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट को भी ब्लॉक किया गया था। इसके साथ ही एक न्यूज वेबसाइट को भी बंद किया गया था। ब्लॉक किए गए इन चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 250 करोड़ पार थी। इस चैनलों पर भारतीय सेना और भारत के विदेशी मामलों को लेकर फेक और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

Posted by - November 2, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार…

भारत जोड़ो के पोस्टर पर सावरकर की छपी तस्वीर, कांग्रेस बोली- प्रिंटिंग मिस्टेक है

Posted by - September 21, 2022 0
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ लगातार जारी है. इस बीच जैसे ही यात्रा केरल के एर्नाकुलम जिले में पहुंची वैसे…

खुल गए बद्रीनाथ के कपाट, भारी बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे, 15 टन से भी ज्यादा फूलों से मंदिर की सजावट

Posted by - April 27, 2023 0
उत्तराखंड में गुरुवार (27 अप्रैल, 2023) को भारी बर्फबारी के बीच भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोल दिए गए। बर्फबारी के…

Delhi: येलो अलर्ट’ के बाद यात्रियों की बढ़ी परेशानियां, मेट्रो स्टेशन के बाहर लंबी लाइनें, बसों के लिए मारामारी

Posted by - December 29, 2021 0
देश की राजधानी दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ का असर  दिखने लगा है और इस बात की गवाही मेट्रो स्टेशन के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *