15 से जदयू का सदस्यता अभियान, 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

297 0

धनबाद।।झारखण्ड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 15 सितंबर से किया गया है। पूरे झारखण्ड राज्य से 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बातें जदयू पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से कही।

धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह तथा महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नेतृत्व करते हुए सदस्यता अभियान का शुभारंभ कराया। पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक प्रथम चरण में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान को रफ्तार पकडाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे जिले में जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सकारात्मक सोच से प्रभावित होकर लोग स्वेच्छा से पार्टी में जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आगामी 16 अक्टूबर को रांची में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी सफलता के लिए है ढाई हजार कार्यकर्ता रांची के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उक्त मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश महासचिव तनवीर अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य विजय कुशवाहा, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पुष्पा पांडे प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के सचिव प्रीति पांडेय, भगवान दास शर्मा, सुमंत पांडेय, सुभाष राय, डॉक्टर राजेश राम, संजय डे, स्मृति कांत सिंह, प्रमोद पांडेय, अशोक सिंह, कामेश्वर यादव, नमन भारतीय, गौतम पांडेय, संजय सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Exclusive- बरवाअड्डा में डाक पार्सल के कन्टेन्टर को गौ रक्षा दल ने दबोचा, भारी मात्रा में गौवंश बरामद

Posted by - August 23, 2022 0
रिपोर्ट- सुरेश महतो बरवाअड्डा- धनबाद के बरवाअड्डा में पशु तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया है जो चौंकाने वाला है।…

भोजपुरी मगही को क्षेत्रीय भाषा से हटाने पर उबाल, तीन मंत्रियों का जलाया पुतला

Posted by - February 19, 2022 0
झरिया : डिगवाडीह में झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के आंदोलन को शांत करने के लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार…

झारखंड में दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर 2 घण्टे ही पटाखा जलाने की इजाजत, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन

Posted by - October 30, 2021 0
झारखंड में इस साल दीपावली, छठ और गुरु पर्व पर सिर्फ 2 घंटे पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है.…

अवैध खनन के दौरान मलबे में दबे चार लोग, एक की मौत, तीन की स्थिति चिंताजनक, आधिकारिक पुष्टि नहीं

Posted by - July 27, 2022 0
कतरास/बरोरा।बरोरा इलाके के फुलारीटांड़ कोलियरी के बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग में अवैध खनन के दौरान साइट फॉल होने से चार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *