भारत और पाकिस्तान में 7 अक्टूबर को होगा महामुकाबला, बांग्लादेश में 4 साल बाद होंगे महिलाओं के मैच

192 0

बांग्लादेश में चार साल बाद महिला क्रिकेट मुकाबलों की वापसी होने वाली है। इसकी शुरुआत महिला एशिया कप 2022 से होगी। वुमन्स एशिया कप 2022 एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी हिस्सा लेगी। वह अपने अभियान की शुरुआत एक अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी। सात अक्टूबर को उसकी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी।

महिला एशिया कप 2022 में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा 4 अन्य टीमें श्रीलंका, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), थाइलैंड भी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाना है। शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

इससे पहले भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों की भिड़ंत बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हुई थी। तब भारत ने पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी टीम भी घोषित कर दी है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।

स्मृति मंधाना उप कप्तान हैं। ऋचा घोष विकेटकीपर के रूप में चुनी गईं हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने 1 से 15 अक्टूबर तक बांग्लादेश के सिलहट में खेली जाने वाली आगामी एसीसी महिला टी20 चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम का चयन किया है।

भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगिरे। स्टैंडबाय खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 20 सितंबर की रात ट्वीट कर महिला एशिया कप 2022 का शेड्यूल सार्वजनिक किया था। नीचे आप भी टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

महिला एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है:

एक अक्टूबर 2022: श्रीलंका के खिलाफ दोपहर 1:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
तीन अक्टूबर 2022: मलेशिया के खिलाफ दोपहर 1:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
चार अक्टूबर 2022: संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दोपहर 1:30 बजे से (भारतीय समयानुसार)
सात अक्टूबर 2022: पाकिस्तान के खिलाफ दोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार)
आठ अक्टूबर 2022: बांग्लादेश के खिलाफ दोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार)
दस अक्टूबर 2022: थाइलैंड के खिलाफ दोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार)

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने दिलाया देश को गोल्ड, अब बैडमिंटन में मेन्स डबल्स पर निगाहें

Posted by - August 8, 2022 0
बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स के आखिरी दिन भारतीय शटलरों ने शानदार प्रदर्शन किया। वुमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु ने औप…

चाय-पकोड़ा बेचने वाले के वेटलिफ्टर बेटे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया पहला पदक

Posted by - July 30, 2022 0
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों का खाता सिल्वर से खुला। महाराष्ट्र के सांगली में सड़क किनारे चाय-पकोड़ा बेचेने वाले…

मोहम्मद शमी लेंगे जसप्रीत बुमराह की जगह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर भी भरेंगे ऑस्ट्रेलिया की उड़ान

Posted by - October 14, 2022 0
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टी20 विश्व कप 2022 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा…

एमएस धोनी लेंगे IPL से संन्यास? रविवार को करेंगे बड़ा ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

Posted by - September 24, 2022 0
महेंद्र सिंह धोनी जो भी करते हैं, उसको लेकर हलचल हो ही जाती है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *