कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर की दावेदारी तय, मंगवाए नॉमिनेशन फॉर्म

158 0

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे। वहीं अध्यक्ष पद की रेस में शशि थरूर की दावेदारी भी अब तय हो गई है। शशि थरूर ने पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वहीं अब शशि थरूर ने नॉमिनेशन फॉर्म भी मंगवा लिया है। यानी अब ये तय हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ शशि थरूर अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे।

हालांकि अभी तक अशोक गहलोत ने नॉमिनेशन फॉर्म भरकर जमा नहीं किया है। लेकिन उन्होंने पहले ही कह दिया था कि अगर गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ता है, तो वह अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरेंगे।

बता दें कि समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के प्रतिनिधि ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मिलकर पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र ले लिया है। शशि थरूर ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र के पांच सेट का अनुरोध किया है।

बता दें कि शशि थरूर ने कुछ दिन पहले कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और चुनाव लड़ने के बारे में अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत दी थी। सोनिया गांधी ने मधुसूदन मिस्त्री को भी निर्देश दिया था कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हों। साथ ही जो भी चुनाव लड़ना चाहे, वह लड़ सकता है।

इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष पद संभालने के लिए राहुल गांधी को खूब मनाया कि वह पार्टी की कमान संभाले, लेकिन राहुल नहीं मानें। कई प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने प्रस्ताव पारित किया कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाले, लेकिन राहुल अपने फैसले पर कायम रहें। इसके बाद साफ़ हो गया कि 22 साल बाद कोई गैर गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष होगा।

बता दें कि अंतिम गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी थे। इसके बाद नरसिम्हा राव सरकार के जाने के लगभग दो साल बाद सोनिया गांधी ने मार्च 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

गुजरातः बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी, पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ा-वीडियो वायरल

Posted by - June 1, 2022 0
पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के कई वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी…

विरोध के बाद जम्मू में एक साल से रह रहे लोगों को वोटर बनाने का फैसला वापस

Posted by - October 13, 2022 0
जम्मू और कश्मीर में गैर-भाजपा राजनीतिक दलों के भारी विरोध के बावजूद जम्मू प्रशासन ने उस आदेश को वापस ले…

ED ऑफिस पहुंचे Rahul Gandhi : सीएम अशोक गहलोत, अधीर रंजन चौधरी, सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हिरासत में

Posted by - June 13, 2022 0
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ईडी के सामने पेश होने के लिए ईडी कार्यालय पहुंच चुके…

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन, 105 मामले दर्ज कर 36 आरोपी पकड़े

Posted by - December 23, 2022 0
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से मिले इनपुट पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *